WhatsApp Icon

सपा प्रदेश कमेटी ने श्याम नारायण को नामित किया जिला उपाध्यक्ष

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: समाजवादी पार्टी (सपा) प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने श्याम नारायण यादव को अम्बेडकर नगर का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। श्याम नारायण यादव विधानसभा कटेहरी के ग्राम रामपुर गिरन्ट के निवासी हैं, तथा उनकी पत्नी प्रीति यादव ग्राम प्रधान हैं, समाजवादी पार्टी से जुड़ी एक प्रमुख कार्यकर्ता के रूप में श्याम नारायण यादव लगातार पार्टी के लिए समर्पित हैं। श्याम नारायण यादव पहले सपा युवजनसभा के विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं और पार्टी के लिए उनकी सेवाएं हमेशा महत्वपूर्ण रही हैं।


सपा जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव ने श्याम नारायण यादव को इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उनका स्वागत किया। अब सपा की जिला कार्यकारिणी में पांच उपाध्यक्ष होंगे। श्याम नारायण यादव के अलावा, पूर्व घोषित कमेटी में अजय दूबे, मुशीर आलम अंसारी, मुकेश सिंह और केशव पटेल भी जिला उपाध्यक्ष पद पर आसीन हैं।
श्री जंग बहादुर ने कहा कि श्याम नारायण यादव के जिला उपाध्यक्ष नामित होने से पार्टी की संगठनात्मक संरचना को और मजबूत करेगा और अम्बेडकर नगर जिले में समाजवादी पार्टी की स्थिति को और प्रभावी बनाएगा।

अन्य खबर

“फर्जी गैस कालाबाजारी का बम फुस्स!” रंजिश में डीएम को लिखी शिकायत, छापेमारी में प्रशासन खाली हाथ

अलविदा जुमे की नमाज़ अकीदत के साथ अदा, काली पट्टी बांधकर शिया समुदाय ने जताया सांकेतिक विरोध

टाण्डा: 21,551 दीपों की आलोकित आस्था, सरयू तट पर गूंजा नव संवत्सर 2083 का भव्य स्वागत

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.