अम्बेडकरनगर: आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी अपने पीडीए गठबंधन के दम पर जीत का परचम लहराने के लिए हर स्तर पर जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के दिव्यांग प्रचारक समरजीत ने ट्राईसाइकिल के माध्यम से क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान की शुरुआत कर दिया है। इस अभियान को समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक सुभाष राय ने समाजवादी पार्टी के कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर आगामी चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का संकल्प लें।
दिव्यांग प्रचारक समरजीत ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा गठित पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) गठबंधन सामाजिक न्याय और जनकल्याण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। वे अपने अभियान के माध्यम से समाजवादी सरकार की जनहित योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचा रहे हैं तथा लोगों से पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सुभाष राय, विधानसभा अध्यक्ष अखिलेश यादव, अभिषेक सिंह, वरिष्ठ नेता रामप्रताप यादव, जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र, सुंदरी गौतम, आलोक कुमार यादव, युवजनसभा जिलाध्यक्ष कपिल देव राजभर, संदीप वर्मा, रामदीन, विक्की यादव, रजनीकांत राजभर, धर्मदेव बहल और गुलज़ार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




