अम्बेडकरनगर: समाजवादी पार्टी अकबरपुर के पूर्व नगर अध्यक्ष स्व. साधू गौंड के निधन पर सूबे के मुख्यमंत्री रह चुके सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए एक लाख रुपए का आर्थिक सहयोग भेजा, जिसे सोमवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व विधायक अकबरपुर राम अचल राजभर के हाथों स्व. साधु गौड़ की विधवा पत्नी को आर्थिक सहयोग प्रदान किया एवं साथ ही भविष्य में भी हर सुख दु:ख में अकबरपुर विधायक श्री रामअचल ने साथ देने का वादा किया। उक्त अवसर पर विधान सभा प्रवीण कुमार शर्मा, मोहम्मद सईम प्रदेश उपाध्यक्ष युवजन सभा, देवेंद्र भास्कर जिला उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र यादव प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, नगर अध्यक्ष बादशाह खान, सभई राम राजभर जिला सचिव, राम चंदर गौड़ प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, श्रीमती शारदा राजभर पूर्व ब्लाक प्रमुख, सुरेश कुमार वर्मा पूर्व प्रत्याशी नगर पालिका परिषद अकबरपुर, हाजी अकमल जुगनू पूर्व जिला महासचिव, भोला यादव सेक्टर प्रभारी , मोहम्मद तालिब नगर उपाध्यक्ष, प्रशांत राजभर सेक्टर प्रवेक्षक, बाकर अली, मोहम्मद जावेद उर्फ टीटी सहित अन्य सपा नेता व संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।
वरिष्ठ सपा नेता के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए भेजा आर्थिक सहयोग




