टाण्डा नगर पहुंचे नवागत पुलिस कप्तान ने टाण्डा व अलीगंज पुलिस के साथ किया पदमार्च
एसपी अभिजीत आर शंकर ने अलीगंज थाना का किया औचक निरीक्षण
अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट:आलम खान एडिटर-मान्यता प्राप्त) शारदीय नवरात्रि व दशहरा पर को शांतिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस सतर्कता बढा दी गई है। नवागत पुलिस कप्तान ने जहाँ टाण्डा नगर क्षेत्र में पदमार्च कर आमजनों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया वहीं एडिशनल एसपी पश्चिमी हरेन्द्र कुमार सिंह ने सीओ सिटी के साथ अकबरपुर क्षेत्र में भ्रमण किया तथा एडिशनल एसपी पूर्वी श्याम देव ने जलालपुर सीओ के साथ मालीपुर क्षेत्र में पदमार्च कर आमजनों से वार्ता किया। पुलिस कप्तान अभिजीत आर शंकर ने अलीगंज थाना परिसर व कार्यालय का औचक निरीक्षण भी किया।
नवागत एसपी अभिजीत आर शंकर मंगलवार की शाम को टाण्डा नगर पहुंच कर टाण्डा सीओ शुभम कुमार सिंह, टाण्डा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी व अलीगंज थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार सिंह के साथ चौक घण्टाघर से ज़ुबैर चौराहा, ताज तिराहा होते हुए अलीगंज तक पदमार्च किया और इस दौरान आमजनों से संवाद कायम कर पूर्ण सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने अलीगंज थाना कार्यालय व परिसर का औचक निरीक्षण भी किया तथा अलीगंज थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेन्द्र कुमार सिंह को कई दिशा निर्देश भी दिया। थाना परिसर की साफ सफाई व अन्य व्यवस्थाओं से एसपी श्री अभिजीत संतुष्ट नज़र आ रहे थे। अलीगंज थाना के मेस फॉलोवर सुरेश कुमार को साफ सफाई व गुणवत्ता के लिए एसपी अभिजीत आर शंकर ने पुरस्कृत भी किया




