अम्बेडकरनगर: पुलिस कप्तान डॉक्टर कौस्तुभ ने आधा दर्जन से अधिक थाना प्रभारी के कार्य क्षेत्र में बदलाव कर दिया है। टांडा सर्किल के तीन थानों के प्रभारी बदल दिए गए हैं। पुलिस कप्तान श्री कौस्तुभ ने टांडा सीओ सर्किल के कोतवाली टांडा को छोड़कर सभी थानों के अध्यक्षों के कार्य क्षेत्रों में बदलाव किया है।
अलीगंज थानाध्यक्ष अभय कुमार मौर्य को महरुआ थाना का चार्ज दिया गया है जबकि हंसवर थाना प्रभारी बेचू सिंह यादव को क्राइम ब्रांच भेजा गया है व इब्राहिमपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय को हंसवर का चार्ज दिया गया है।आलापुर थानाध्यक्ष गजेन्द्र विक्रम सिंह को अलीगंज थानाध्यक्ष व सम्मनपुर प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी को इब्राहिमपुर थाना की ज़िम्मेदारी दी गई है। क्राइम ब्रांच में तैनात निरीक्षक राकेश कुमार को आलापुर कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।पुलिस कप्तान ने राजेसुल्तानपुर थानाध्यक्ष संत कुमार को सम्मनपुर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। महरुआ थानाध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी को राजेसुल्तानपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बहरहाल पुलिस कप्तान डॉक्टर कौस्तुभ ने 08 थाना प्रभारियों के कार्य क्षेत्रों में फेरबदल कर जनपद की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास किया है। उक्त फेरबदल में कई थाना प्रभारियों का हाल ही में तबादला हुआ था।





