अम्बेडकरनगर: पुलिस कप्तान डॉ कौस्तुभ द्वारा नशा के खिलाफ चलाये जाने वाले अभियान को धार देते हुए बसखारी पुलिस ने नशा के कारोबारियों पर शिकंजा कसते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तर कर उनके कब्जे से लाखों रुपये की स्मैक बरामद दिया है।
बसखारी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संत कुमार सिंह की टीम ने अली अहमद उर्फ लेड़ी पुत्र जमालुद्दीन निवासी राजघाट छज्जापुर कोतवाली टाण्डा व ताज मोहम्मद उर्फ धोधे निवासी पुत्र दोस्त मोहम्मद थाना अलीगंज को गिरफ़्तार कर उनके कब्जे से क्रमशः 15 ग्राम व 16 ग्राम टोटल 31 ग्राम स्मैक बरामद किया जिसकी अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में कीमत 32 लाख रुपया है।
नशा के कारोबार में लिप्त ताजा मोहम्मद उर्फ धोधे के खिलाफ लगभग डेढ़ दर्जन व अली अहमद उर्फ लेड़ी के खिलाफ लगभग आधा दर्जन आपराधिक मुकदमा दर्ज है।
नशा के खिलाफ अभियान में बसखारी थानाध्यक्ष संत कुमार सिंह सहित पूरी टीम की क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है।





