WhatsApp Icon

विद्यालयों में काफी धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव, अतिथियों को मिला सम्मान

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: ग्रीनलैंड चिल्ड्रन एकेडमी बसखारी व वेस्ट्रीज़ हिल्टन सीनियर सेकेंडरी स्कूल मकोइया का वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
वेस्ट्रीज़ हिल्टन सीनियर सेकेंडरी स्कूल मकोइया का 12वा वार्षिकोत्सव मुख्य प्रबंधक समाजसेवी मो.बख्शीश खान की सरपरस्ती में आयोजित हुआ। प्रधानाचार्य मोहसिन खान ने सभी अभिभावकों व अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।


दूसरी तरफ ग्रीनलैंड चिल्ड्रन एकेडमी बसखारी के प्रबंधक जुहेब खान के संयोजन व राशिद खान की अध्यक्षता एवं शाहबाज आलम के संचालन में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में एसबी नेशनल इंटर कॉलेज बसखारी के प्रबंधक सै.फैजान अशरफ उर्फ चांद मियां सहित वरिष्ठ शिक्षक मोहम्मद असलम खान ,चिकित्सक डॉ.शुऐब अख्तर, दबीर अहमद एडवोकेट, राज खान, फैज खान,आबिद सिद्दीकी, सुनील वर्मा, शहाबुद्दीन उर्फ भुट्टो, शाह फैसल, नौशाद खान किछौछवी, इब्राहीम खान का जुहेब खान ने माला पहना कर एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
बहरहाल ग्रीनलैंड चिल्ड्रन एकेडमी बसखारी व वेस्ट्रीज़ हिल्टन सीनियर सेकेंडरी स्कूल मकोइया में काफी धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया गया।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में दो दर्दनाक सड़क हादसे, दो युवकों की मौत से परिवारों में मचा कोहराम

टाण्डा में शिक्षा, तरक़्क़ी और सामाजिक बदलाव की नई उम्मीद जगाने पहुंचा एएमपी, युवाओं को मिला मार्गदर्शन और मदद का भरोसा

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.