WhatsApp Icon

कीचड़ में गिरी मासूम छात्रा, वायरल तस्वीर ने खोली विकास की पोल! स्कूल जाते समय दलदल में फंसी बाइक, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर; जलालपुर तहसील के सुरहुरपुर ब्लॉक अंतर्गत मजरा पुरवा मैरवा मोड़ पर जलभराव और दलदल ने विकास कार्यों की हकीकत उजागर कर दी। स्कूल ड्रेस में कीचड़ से लथपथ एक मासूम छात्रा की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।

समाजसेवी रमेश शुक्ल ने बताया कि शुक्रवार सुबह अपनी बेटी रूही शुक्ला (कक्षा-1), जो महारानी गीता देवी इंस्टीट्यूट, मंसूरपुर (मालीपुर) में पढ़ती हैं, को मोटरसाइकिल से स्कूल छोड़ने जा रहे थे। सुबह करीब 7:51 बजे मैरवा मोड़ पर सड़क पर बने दलदल में बाइक फंस गई, जिससे पिता-पुत्री दोनों गिर पड़े। दोनों कीचड़ से लथपथ हो गए और उन्हें हल्की चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा को घर ले जाया गया।

रमेश शुक्ल का आरोप है कि इस मार्ग पर लंबे समय से जलभराव और कीचड़ की समस्या बनी हुई है। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों ने ग्राम प्रधान को सड़क पर राबिश (खड़ंजा सामग्री) डलवाने के निर्देश दिए थे, लेकिन अब तक कोई कार्य नहीं हुआ। नतीजतन राहगीरों, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को रोजाना जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि जब गांव की बेटियां सुरक्षित तरीके से स्कूल तक नहीं पहुंच पाएंगी, तो “बेटी पढ़ाओ” का सपना कैसे साकार होगा? ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल सड़क की मरम्मत, जल निकासी और आवागमन की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है।वायरल तस्वीर ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की बदहाल स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस समस्या का समाधान कितनी जल्दी करता है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में नौकरी के लिए उमड़ा युवाओं का सैलाब! 22 कंपनियों ने खोला रोजगार का पिटारा, 809 का चयन

टांडा में प्रकाश पर्व की धूम, अखंड पाठ के समापन पर उमड़ी संगत; 29 अक्टूबर को होगा बड़ा धार्मिक आयोजन!

सर्राफा कारोबारी पर नकाबपोश बदमाशों का हमला! पाउडर फेंककर गिराया, मारपीट के बाद बाइक लूटकर फरार

error: Content is protected !!