अम्बेडकरनगर: टाण्डा विधानसभा क्षेत्र के विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा एवं भाजपा की आगामी योजना बैठक भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष एवं टांडा विधान सभा क्षेत्र पूर्व प्रत्याशी कपिलदेव वर्मा की अध्यक्षता में उनके आवास गोविन्दपुर में सम्पन्न हुई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने कहा कि विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान से मतदाता सूची शुद्धतम स्तर तक बन जायेगी। कहा कि इस अभियान से मतदाता सूची में मृत्यु मतदाता, अन्य स्थानों पर मतदाता सूची में नामांकित व्यक्तियों और फर्जी मतदाताओं को सूची से हटा कर शुद्धतम स्तर तक संशोधित किया जा सकेगा।
श्री कपिलदेव ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता के लिए हम सभी को लग कर समय से पूर्ण कराने में बी एल ओ का सहयोग करना चाहिए। यह भी देखते रहना चाहिए कि कोई योग्य व्यक्ति मतदाता बनने से छूटे नहीं और गलत व्यक्ति मतदाता बनने नहीं पाए।
उन्होंने पूरे विधानसभा क्षेत्र से आए लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा चलाया जा रहा गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान देश हित में है। इस अभियान से फर्जी मतदाता बने विदेशी नागरिक सूची से हट जायेंगे, जिससे चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हो सकेगा। संचालन अनूप गोस्वामी ने किया।
इस अवसर पर आकाश वर्मा जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा, नि. मण्डल अध्यक्ष रामधनी वर्मा, सतपाल सिंह, अजीत द्विवेदी, अनूप गोस्वामी, अखिलेश मिश्रा, डा.गयादीन भारती, नारद विश्वकर्मा, दिवाकर पटेल अंकुर, सजन लाल, पप्पू मांझी, बृजेश मौर्य, प्रिंस ओझा, अरविन्द वर्मा, सुरजीत मद्धेशिया, मनोज कुमार, रूपेश सिंह, मिथिलेश वर्मा लक्खू, अशोक कन्नौजिया, अनिल वर्मा, धीरज पाण्डेय, अभिषेक पाण्डेय, रोशन लाल पासवान, विपिन मौर्य, दीपमणि पाल, मनोज वर्मा, अनिल वर्मा नीलू, अंकित वर्मा, कक्कू श्रीवास्तव, लालू पटेल, सुरजीत वर्मा, राजू विश्वकर्मा, राम भवन चौहान, तनवीर सलमानी सहित अन्य अपेक्षित पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।




