WhatsApp Icon

भाजपा कार्यकर्ता को थाने से रुपये लेकर छोड़े जाने के मामले में एक पुलिस कर्मी के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: भाजपा कार्यकर्ता को थाने में बैठाकर 20 हजार रूपए लिए जाने के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एक पुलिस कर्मी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज होने के पश्चात पुलिस अधीक्षक ने आरोपित सिपाही को निलंबित कर दिया है।


प्रकरण जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर कपलेश्वर गांव का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन दिन पूर्व जलालपुर कोतवाली पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान जीवत नर्सरी के पास दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया था उनके कब्जे से चोरी के मोटर का उपकरण बरामद हुआ था, इसी आधार पर पुलिस ने जगदीशपुर कपिलेश्वर निवासी भाजपा कार्यकर्ता धर्मेंद्र यादव को चोरी की मोटर खरीदने के आरोप में हिरासत में लिया था तथा थाने में तैनात सिपाही रानू यादव ने भाजपा कार्यकर्ता धर्मेंद्र यादव को छोड़ने के एवज मे 20 हजार रुपए लिया था। भाजपा कार्यकर्ता छुटने के बाद सीधे भाजपा कार्यालय पहुंचा और पूरी बात वहा बैठे भाजपा जिला अध्यक्ष त्रयंबक तिवारी उपाध्यक्ष डॉ रजनीश सिंह को बताई। दोनों नेता मंगलवार रात्रि अपने समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने धर्मेंद्र यादव की तहरीर पर सिपाही रानू यादव के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

अन्य खबर

सपा में ‘मुस्लिम चेहरों’ की मजबूती: कमर हयात अंसारी का ताबड़तोड़ स्वागत, प्रकट किया धन्यवाद

अफवाहों पर लगाम: जिले में गैस-डीजल-पेट्रोल भरपूर, बिना घबराहट करें एप्प से बुकिंग—डीएसओ की कड़ी चेतावनी

भूलेपुर मुशायरा: अहमद हाशिम मालेगांव के इस्तकबाले में सजी अदबी महफिल, शायरों ने बिखेरा शब्दों का जादू

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.