WhatsApp Icon

सप्लाई इंस्पेक्टरों ने बाहों पर काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: यूपी फूड एंड सिविल सप्लाइज इंस्पेक्टर्स/आफिसर्स एसोसिएशन के आह्वान पर दस सूत्रीय मांगों को लेकर पूर्ति निरीक्षक आंदोलित हैं।

बुधवार को क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों एवं पूर्ति निरीक्षकों ने जिला पूर्ति कार्यालय व तहसील कार्यालय पर काली पट्टी बांधकर कार्य किया। इस दौरान आमसभा में विभाग एवं शासन की हठधर्मिता पर आक्रोश व्यक्त किया गया। कहा गया कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती है तब तक आन्दोलन जारी रहेगा। पूर्ति निरीक्षको ने कहा कि जनपद हरदोई में बिना किसी पूर्व अनुमति के एवं एक तथाकथित आडियो क्लिप की सत्यता की जांच किए दो पूर्ति निरीक्षको के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी, इसे वापस लिया जायें। तहसीलों पर स्थित खाद्य विभाग कार्यालय के लिए कम्प्यूटर ऑपरेटर नेट कनेक्शन युक्त डाटा पैक साथ दिया जाए। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक व विपणन निरीक्षक कार्यालय के लिए स्टाफ व भौतिक संसाधन दिये जाये। खाद्य प्रकोष्ठ समाप्त किया जाए। पदवार स्पष्ट कार्य विभाजन के उत्तरदायित्व निर्धारित किए जाये, समय से एसीपी स्वीकृत किए जाए तथा पूर्ति निरीक्षकों को जवाहर भवन से सीधे जनपद में तैनात किया जाये। सिंगल स्टेज एवं खरीद की समस्याओं को दूर किए जाने तक काली पट्टी बांधकर कार्य किये जाने का निर्णय एसोसिएशन द्वारा लिया गया है। तहसील टाण्डा में पूर्ति निरीक्षक टाण्डा/प्रदेश संयुक्त सचिव सर्वेश शर्मा व पूर्ति निरीक्षक बसखारी चन्दन कुमार के द्वारा भी काली पट्टी बांधकर दैनिक उत्तर दायित्व सम्पादित किये जा रहे है।

अन्य खबर

पॉक्सो केस में फरार अभियुक्त अबूसाद गिरफ्तार, मिशन शक्ति टीम की बड़ी कार्रवाई

डीएम के एक्शन से ग्राम प्रधानों में हड़कम्प, एक का अधिकार सील तो दूसरे को पद से किया बर्खास्त

बोर्ड परीक्षा से ठीक पहले इंटर की छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.