WhatsApp Icon

भगवान शिव की विशालकाय प्रतिमा का भव्य आवरण, शिव बारात में थिरकते रहे श्रद्धालु, शिव मंदिरों में उमड़ी रही भीड़

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: महाशिवरात्रि पर्व के दौरान शिव मंदिरों में शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। कई स्थानों पर भव्य रूप से शिव बारात निकाली गई जिसमें श्रद्धालु भक्ति गीतों पर थिरकते रहे। श्रवण धाम में स्थापित भगवान शिव की विशालकाय प्रतिमा का भव्य अनावरण भी किया गया।


पूर्व सांसद व मौजूदा एमएलसी डॉक्टर हरिओम पांडेय व जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने पूरी विधि विधान के साथ धार्मिक क्षेत्र श्रवण धाम में स्थापित की गई भगवान शिव की विशालकाय प्रतिमा का भव्य अनावरण किया। महाशिवरात्रि पर्व के दौरान शिवालयों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। जलालपुर व टाण्डा सहित कई स्थानों पर शिव बारात निकाली गई जिसमें श्रद्धालु काफी देर तक भक्ति गीतों पर थिरकते नज़र आये। टाण्डा में श्री झारखंड महादेव मंदिर से भव्य बारात निकाली गई जो घूरन शाह, ताज टाकीज़, जुबैर चौराहा होते हुए चौक घण्टाघर, हयातगंज होकर स्टेट बैंक पहुंची और वहां से मुड़ कर नगर पालिका कार्यालय, पुरानी सब्जी मंडी होते हुए चौक घंटा घर पर पहुंची। इस दौरान पूरे रास्ते शिव बारात का पुष्पवर्षा से स्वागत होता रहा। जलालपुर के भीम नगर चौराहा से निकली शिव बारात गंजा, छाछू मोहल्लाह, सराय चौक होते हुए पोस्ट ऑफिस पर समाप्त हुई। शिव बारात के दौरान डीजे पर बजने वाले भक्ति गीतों पर श्रद्धालु थिरकते नज़र आये। नगर पालिका व नगर पंचायतों द्वारा साफ सफाई व चुनों का छिड़काव कराया गया था। महाशिवरात्रि पर्व के दौरान कड़ी सुरक्षा का इंतेज़ाम रहा तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती की गई थी।

अन्य खबर

“फर्जी गैस कालाबाजारी का बम फुस्स!” रंजिश में डीएम को लिखी शिकायत, छापेमारी में प्रशासन खाली हाथ

अलविदा जुमे की नमाज़ अकीदत के साथ अदा, काली पट्टी बांधकर शिया समुदाय ने जताया सांकेतिक विरोध

टाण्डा: 21,551 दीपों की आलोकित आस्था, सरयू तट पर गूंजा नव संवत्सर 2083 का भव्य स्वागत

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.