WhatsApp Icon

प्रसिद्ध महात्मा गोविंद साहब सरोवर में क्षतविक्षत हालत में मिला युवक का शव

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: कटका थाना क्षेत्र के महात्मा गोविंद साहब सरोवर में उतरता शव देख आसपास के लोगो में चर्चा का विषय बन गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पहचान करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम कटका थाना क्षेत्र के महात्मा गोविंद साहब सरोवर में उतरता हुआ शव दिखाई देने से लोगो में चर्चा का विषय बन गया। मठ के लोगो की सूचना पर पहुंची कटका पुलिस ने शव को बाहर निकाला। चेहरा पानी में डूबा होने से मछलियों और अन्य जलीय जीवों द्वारा चेहरे को क्षत विक्षत कर दिया था। युवक को पहचान बिलारी दुल्हुपुर निवासी छोटू तिवारी पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र तिवारी के रूप में हुई। शिनाख्त होने पर पुलिस ने परिजनों को सूचित करते हुए शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मठ के लोगों ने बताया कि युवक देर शाम सरोवर के सीढ़ियों पर बैठा था अचानक पानी में गिर गया और बाहर नहीं निकल पाया। जिससे उसकी मौत हो गई।

अन्य खबर

पॉक्सो केस में फरार अभियुक्त अबूसाद गिरफ्तार, मिशन शक्ति टीम की बड़ी कार्रवाई

डीएम के एक्शन से ग्राम प्रधानों में हड़कम्प, एक का अधिकार सील तो दूसरे को पद से किया बर्खास्त

बोर्ड परीक्षा से ठीक पहले इंटर की छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.