WhatsApp Icon

बम से उड़ाने की धमकी पर हड़कंप: डाकघर व पासपोर्ट ऑफिस की सघन तलाशी, खुफिया विभाग सतर्क

Sharing Is Caring:

दूसरी बार आया धमकी भरा मेल, साइबर सेल अब तक नहीं खोज सकी स्रोत

अम्बेडकरनगर: नवागत कप्तान प्राची सिंह के आगमन के बाद सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब जिला प्रशासन को एक धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ। मेल में डाकघर और पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की बात कही गई थी, जिससे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं।


सूचना मिलते ही अकबरपुर कोतवाली पुलिस और एलआईयू टीम मौके पर पहुंची और आधुनिक उपकरणों की मदद से दोनों स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। जांच के दौरान हर कोने की बारीकी से तलाशी ली गई, लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।

सीओ सिटी ने जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य है और किसी तरह का खतरा नहीं पाया गया है। हालांकि, इस तरह की धमकी ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी इसी तरह का एक धमकी भरा मेल आया था, जिससे जिले में दहशत का माहौल बन गया था। हैरानी की बात यह है कि साइबर सेल अब तक इन मेल्स के स्रोत या भेजने वाले का पता नहीं लगा सकी है, जिससे जांच एजेंसियों की चुनौती बढ़ गई है। आखिर बार बार डाकघर व पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की फ़र्ज़ी धमकी के पीछे कौन है, ते सवाल आमजनता के मन में है।

अन्य खबर

राष्ट्रीय लोक अदालत में 1.41 लाख से अधिक वादों का निस्तारण, करोड़ों के विवाद सुलझे

82 लाख के जगदेव बाबा सद्भावना हाल का भव्य लोकार्पण, गरीब परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत

हज यात्रियों की ECG जांच में महिलाओं की निजता पर सवाल! पुरुष टेक्नीशियन के सामने कपड़े हटाने की मजबूरी, शिकायत पर CMS ने तुरंत लिया संज्ञान

error: Content is protected !!