WhatsApp Icon

संदिग्ध हालत में प्रवासी मजदूर झूलता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के नगपुर गांव में एक युवक का संदिग्ध हालत में फांसी से झूलता शव मिला हालांकि गाँव में आत्महत्या करने की चर्चा हो रही है।
मृतक की पहचान 30 वर्षीय अरविंद कुमार उम्र के रूप में हुई है, जो मुंबई में रहकर मजदूरी करता था और हाल ही में गांव लौटा था।

परिजनों के अनुसार अरविंद मंगलवार को मुंबई से घर वापस आया था। रात को खाना खाने के बाद पूरा परिवार सो गया, लेकिन सुबह जब परिजन जागे तो अरविंद कमरे की छत से फांसी के फंदे पर लटके मिले। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।”
परिवारिक जानकारी के अनुसार मृतक के माता-पिता की मृत्यु तीन वर्ष पूर्व हो चुकी है। चार भाइयों में एक भाई श्रवण की दो वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई, एक भाई गौतम कई वर्षों से लापता है जबकि अशोक नामक भाई गांव में रहकर मजदूरी करता है।

अन्य खबर

फर्जी बुकिंग, काला बाज़ार और बड़ा खेल—218 सिलेंडर के साथ गैस रैकेट बेनकाब

🔴 कोतवाली के पास दिनदहाड़े ‘लूट का खेल’—नकली असलहा लेकर पहुंचा बदमाश, जनता ने सिखाया सबक!

चारों नगर पंचायतों में भी सरकार की दस्तक: नामित सभासदों की सूची जारी, समर्थकों में खुशी की लहर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.