WhatsApp Icon

शौच करने गए युवक की तालाब में डूबने से हुई मौत

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: मित्रों के साथ शौच करने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के सेंट जोसेफ स्कूल के पीछे स्थित तालाब में रामलीला मैदान निवासी योगेश कुमार मिश्र उर्फ रिंकू मिश्रा पुत्र अरुण कुमार मिश्रा अपने कुछ दोस्तों के साथ शाम लगभग चार बजे तालाब के पास गया था। इसी दौरान तालाब के पास शौच करने लगा जबकि अन्य दोनों युवक नहाने लगे। तभी उसी तालाब में गिर गया जिसके कारण डूबने से उसकी मौत हो गई। तालाब में डूबते ही नहा रहे अन्य दो युवक फरार हो गए। तालाब के आसपास बकरी चरा रहे चरवाहों ने मृतक युवक के परिजनों को सूचित किया सूचना पर पहुंचे परिजन व उच्च अधिकारी संतोष कुमार सिंह, सी ओ देवेन्द्र कुमार मौर्य तथा जलालपुर कोतवाल संतोष कुमार ने गोताखोरों को बुलाकर तलाश करने में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने युवक को निकालने में सफलता प्राप्त की। युवक को ठेले से घर लाया गया। जहां पर पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अन्य खबर

बोर्ड परीक्षा से ठीक पहले इंटर की छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

कमिश्नर दरबार पहुंचा टाण्डा तहसीलदार का मामला: तबादले की मांग पर अड़े अधिवक्ता, न्यायिक कामकाज ठप

दरगाह किछौछा शरीफ में भीषण आग से दर्जनभर से अधिक दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.