WhatsApp Icon

हजारों नम आंखों के बीच वरिष्ठ समाज सेवी शरद यादव की पत्नी पंचतत्व में विलीन

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: स्व. प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट वरिष्ठ के अध्यक्ष समाजसेवी शरद यादव की पत्नी श्रद्धा यादव के असामयिक निधन से जनपद में शोक की लहर दौड़ गई।


35 वर्षीय श्रद्धा यादव का गत कुछ दिनों से स्वस्थ ठीक नहीं चल रहा था। शुक्रवार की सुबह अचानक उनके मौत की खबर सुनकर हर कोई हतप्रभ रह गया। सुबह से ही उनके ससुर कैलाश यादव एवं पति शरद यादव के आवास पर श्रद्धा यादव के अंतिम दर्शन के लिए लोगों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। स्व.श्रद्धा यादव के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं जिनको देखकर लोगों की आंखों में बरबस आंसू छलक जा रहे हैं।शुक्रवार को ही हजारों लोगों के नम आंखों के बीच श्रद्धा यादव के पार्थिव शरीर का टाण्डा के महादेव घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
वरिष्ठ समाजसेवी शरद यादव की पत्नी की असामायिक निधन की खबर सुनकर समाजसेवी रामबचन यादव, टांडा विधायक राम मूर्ति वर्मा,नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकर गुप्ता, सपा जिला अध्यक्ष जंग बहादुर यादव, फैजान अहमद खान, संदीप यादव, विजयमणि यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय कुमार माथुर, रविंद्र यादव, मनोज कुमार यादव, बड़े बाबू अभिषेक यादव,अमित कुमार यादव,अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, रामकुमार गुप्ता, चंद्रभान यादव, डॉ आर एस मौर्य, मुजीब अहमद सोनू, रघुनाथ यादव, जावेद राइन, इरफान अहमद, शाद सिद्दीकी, मुसाब अजीम, सभासद सूरज लाल उपाध्याय, गप्पू चौधरी, मोहम्मद कैफ, डॉक्टर गंगाराम गौतम, अंशु बग्गा, राजू सिंह, आलम खान आदि सैकड़ों लोगों ने गहरा दुख जताते हुए शोक संवेदना व्यक्त किया। पूर्व मंत्री अकबरपुर विधायक राम अचल राजभर, पूर्व मंत्री सांसद लालजी वर्मा, श्रावस्ती सांसद राम शिरोमणि वर्मा, आलापुर विधायक त्रिभुवन दत्त आदि लोगों ने वरिष्ठ समाजसेवी शरद यादव की पत्नी के असामयिक निधन पर शोक जताते हुए गहरा दुःख प्रकट किया।

अन्य खबर

एनटीपीसी को वैश्विक सम्मान, TIME एशिया-प्रशांत 2026 की श्रेष्ठ कंपनियों में दर्ज

घंटों मंथन के बाद एसडीएम व अधिवक्ताओं के बीच बनी सहमति, कार्य बहिष्कार वापस

हज 2026 : टाण्डा में दूसरा टीकाकरण व प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, 114 हज यात्रियों को पिलाई गई पोलियो खुराक

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.