WhatsApp Icon

शराब के नशे में खूनी संघर्ष, एक कि मौत तो दूसरे की हालत गंभीर

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: शराब के नशे में धुत एक दोस्त जहां जहां दूसरे दोस्त की जान ले लिया वहीं वो खुद गंभीर रूप से घायल हो कर ट्रामा सेंटर में जीवन व मौत के बीच जूझ रहा है। पुलिस ने दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज कर लिया है।


मामला टाण्डा कोतवाली क्षेत्र के रामपुर कला गांव का है जहां के रहने वाले अहमद और इंद्रेश विश्वकर्मा पुराने दोस्त थे और गाँव के किनारे सुनसान स्थान पर बने काली मां का चौरा के पास शराब पीते थे। शुक्रवार की शाम भी दोनों ने वहीं बैठ कर शराब पिया और इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हुआ जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आननफानन में दोनों को महामाया मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया जहां से दोनों को एक ही एम्बुलेंस के सहारे लखनऊ ट्रामा सेंटर भेज दिया गया जहां इलाज के दौरान शकील अहमद की मौत हो गई जबकि इंद्रेश विश्वकर्मा का इलाज जारी है।
टाण्डा कोतवाली पुलिस ने दोनों के बीच मारपीट होने के बाद इंद्रेश के पिता टीकू लाल की तरफ से मुकदमा संख्या 230/25 पर बीएनएस की धारा 115(2), 110 व 352 के तहत शकील के खिलाफ दर्ज कर लिया जबकि शकील के भाई सलीम की तरफ से मुकदमा संख्या 231/25 पर बीएनएस की धारा 115(2), 110 व 352 के तहत इंद्रेश विश्कर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।
बहरहाल शराब के नशे में जहां एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की जान ले लिया वहीं दूसरा दोस्त भी जिंदगी मौत के बीच जूझ रहा है। उक्त घटना से गाँव में सनसनी का माहौल बना हुआ है।

अन्य खबर

जनपद की नगर पालिकाओं में सरकार की एंट्री, समर्थकों में खुशी की लहर

ईदगाहों पर नमाज़ का समय तय, नमाज़ से पहले फितरा अदा करने की अपील

ट्रक की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, पुलिसिया कार्यवाही पर उठा सवाल, मामला पहुंच सकता है मुख्यमंत्री दरबार

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.