WhatsApp Icon

टांडा व कटेहरी में भारतीय मछुआ महासंघ की बैठक कर पूर्व सांसद व मंत्री ने भाजपा पर साधा निशाना

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: पूर्व सांसद व मंत्री शंखलाल मांझी ने टांडा व कटेहरी विधान सभाओं में भारतीय मछुआ महासंघ की बैठक को संबोधित करते हुए 2027 में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।
भारतीय मछुआ महासंघ के जिला इकाई द्वारा आयोजित मछुआ समाज की बैठक विधान सभा कटेहरी के ग्राम अतरौणा रामबाबा तथा विधानसभा टांडा के ग्राम सभा भिदुर में मीटिंग में समाज को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद व मंत्री शंखलाल मांझी ने कहा कि पिछले सपा सरकार द्वारा रोजी-रोटी से जोड़ने हेतु नदी ताल पोखर का पत्ता बालू मोरम का ठेका पट्टा तथा स्थाई विकास हेतु आरक्षण दिया किंतु वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा सारे अधिकार छीन कर अस्थाई नुकसान किया जा रहा है और समाज को गांजा शराब के लालच में धार्मिक उन्माद फैला वोट हासिल किया और समाज को मिले सारे सुविधाओं को समाप्त कर स्थाई नुकसान करने वाली भाजपा सरकार को 2027 में कर उखांड फेंकने का आह्वान किया जिसे मौजूद लोगों ने हाथ उठाकर समर्थन दिया। श्री शंखलाल ने कहा कि मांझी समुदाय को भ्रमित व लालच दे कर भाजपा अपने पक्ष में मतदान करा लेती है लेकिन सत्ता में आने के बाद मांझी समुदाय के पेट पर लात मारने का काम करती है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

अन्य खबर

फर्जी बुकिंग, काला बाज़ार और बड़ा खेल—218 सिलेंडर के साथ गैस रैकेट बेनकाब

🔴 कोतवाली के पास दिनदहाड़े ‘लूट का खेल’—नकली असलहा लेकर पहुंचा बदमाश, जनता ने सिखाया सबक!

चारों नगर पंचायतों में भी सरकार की दस्तक: नामित सभासदों की सूची जारी, समर्थकों में खुशी की लहर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.