अम्बेडकरनगर: 25 लाख रुपये की कीमत का 150 मोबाइल व 05 लाख रुपये की कीमत के सोने के ज़ेवरात सहित शंकर लोना को पुलिस ने गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है।
जलालपुर कोतवाली पुलिस व स्वाट/ सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा शंकर लोना को गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से लाखों की कीमती ज़ेवरात व मोबाइल बरामद किया है। जलालपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 84/25 धारा 317(2), 317 (4) बीएनएस से सम्बंधित अभियुक्त शंकर उर्फ शंकर लाल लोना पुत्र स्व. पन्नालाल लोना के कब्जे से 150 अदद मोबाइल फोन कीमत करीब 25 लाख रूपये व सोने चाँदी के जेवरात कीमत करीब 5 लाख (कुल करीब 30 लाख रुपये) के साथ गिरफ़्तार किया गया है।

पुलिस का दावा है कि गत रात्रि को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक संदिग्ध व्यक्ति एक सफेद रंग की प्लास्टिक के बोरी को पीठ पर लाद कर जलालपुर की तरफ से अकबरपुर की तरफ ग्राम नवानगर से होते हुए बोरी में कुछ संदिग्ध वस्तु लेकर जा रहा है थाना जलालपुर व स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुँचकर संदिग्ध व्यक्ति को घेरकर सेमरा मैनपुर मोड़ के पास पकड़ लिया गया तथा पूछताछ में उसने अपना नाम शंकर उर्फ शंकर लाल लोना पुल स्व. पन्नालाल उर्फ पन्ना लोना उम्र करीब 55 वर्ष निवासी ग्राम शाहपुर फिरोजपुर, थाना जलालपुर बताया गया। बोरी में रखे सामान के बारे में गुमराह करते हुए चुप रहा। कड़ाई से पूछताछ की गयी तो बताया कि इस बोरी में विभिन्न कम्पनियों के मोबाईल फोन तथा सोने चाँदी के जेवरात है जिसे मैंने विभिन्न धार्मिक स्थलो व मेला-बाजारों से चोरी किया है। मै धार्मिक स्थलो व मेला-बाजारो से व भीड़ ईलाकों से मोबाईल फोन व गहने चोरी करता था तथा आते-जाते व राह चलते व्यक्तियों को सस्ते दामो में बेच देता था। शंकर लोना के कब्जे से एक पीली धातु अंगुठी, दो अदद लॉकेट, दो अदद चैन मय लाकेट, एक अदद ब्रेसलेट, दो अदद झुमका, तीन अदद कान का टप्स, सात अदद नाक की कील, दो सफेद धातु की पायल, एक अदद लाकेट, एक अदद कड़ा, 150 अदद मोबाईल बरामद किया गया। शंकर लोना को गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक जलालपुर संतोष कुमार सिंह, उपनिरीक्षक गुलाम रसूल थाना जलालपुर, एसआई मो. अमीन, एसआई योगेन्द्र विक्रम सिंह, एसआई मनीष कुमार, आरक्षी राहुल यादव, धनंजय यादव, अरुण कुमार सहित स्वाट टीम / सर्विलांस के एसआई अभिषेक त्रिपाठी (प्रभारी स्वाट टीम), एसआई प्रभाकान्त तिवारी(प्रभारी सर्विलांस सेल), हेड कांस्टेबल पुनित गुप्ता, विकास ओझा, अमरेश यादव, उमेश यादव, विपिन राठौर, दिब्यांस, कुलदीप, शिवम शर्मा, सौरभ शामिल रहे।





