अम्बेडकरनगर: हंसवर थानाक्षेत्र में पेड़ से लटकता मिला अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त न अहोने के कारण बुधवार को सेवाहि धर्म: टीम ने अंतिम संस्कार कर दिया।
बताते चलेंकि गत 31 मार्च को हंसवर थानाक्षेत्र के तिलकारपुर गाँव मे नदी के किनारे स्थित छोटा जंगल में बरगद के एक पेड़ से 25-26 वर्ष के एक अज्ञात युवक का शव सफेद कपड़ा (कफनी) के सहारे झूलता बरामद हुआ था जो कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा था।
बताते चलेंकि श्री धर्मवीर द्वारा सेवाहि धर्म: टीम के सहारे लावारिश शवों का अंतिम संस्कार कराने के साथ गुरु लंगर सेवा, कन्या शादी सहयोग सेवा, नेकी की दीवार के माध्यम से दैनिक उपयोग के सामानों की सेवा गत दो दशक से अधिक समय से नि:स्वार्थ करते चले आ रहे हैं।





