WhatsApp Icon

एसडीएम ने टांडा नगर पालिका में आउटसोर्सिंग पर तैनात गोकुल कुमार को किया कार्यमुक्त, जानिए कारण

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: टांडा नगर पालिका परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर चेयरमैन श्रीमती शबाना नाज़ ने जहां अभियान छेड़ रखा है वहीं टांडा एसडीएम श्रीमती रेनू द्वारा भी कड़ा कदम उठाया जा रहा है जिससे हड़कम्प मच गया है। ज्ञात रहे नगर पालिका परिषद टांडा के अधिशाषी अधिकारी का प्रभार भी टांडा एसडीएम श्रीमती रेनू के पास ही है।


टांडा एसडीए ने आउटसोर्सिंग कर्मियों की पूर्ति करने वाली कंपनी इंडस्ट्रीयल ट्रेडर्स को पत्र लिखा कर अवगत कराया कि नगर पालिका टांडा में तैनात आउटसोर्सिंग कर्मी गोकुल कुमार को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया गया है तथा उनके स्थान पर दूसरे कर्मी की तैनाती की जाए
बताते चलेंकि पालिका परिषद टाण्डा में तैनातआउटसोर्सिंग कर्मी गोकुल कुमार के विरूद्ध अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत इल्तिफातगंज द्वारा अपनी शिकायत 18 जून में अवगत कराया गया है कि “सरकारी कार्य यथा-ई-टेण्डरिंग की जरूरत की दृष्टि से डिजिटल सिग्नेचर बनवाने हेतु वरिष्ठ लिपिक हनुमान मिश्र के माध्यम से गोकुल कुमार जो नगर पालिका टाण्डा में संविदा कर्मचारी से बात की गयी उसके द्वारा डिजिटल सिग्नेचर बनवाने के लिए 10 हजार रुपये की डिमाण्ड की गयी। वरिष्ठ लिपिक द्वारा उक्त वार्ता मेरे समक्ष मेरे कार्यालय में की गयी। उनके द्वारा अनुचित रूप से पैसे की डिमाण्ड की गयी।”
टांडा एसडीएम में बताया कि उक्त प्रकरण की जांच की गयी, जिसमें शिकायत सही पायी गयी। यह भी पाया गया कि आउटसोर्स कर्मचारी द्वारा एक कम्प्यूटर की दुकान भी चलाई जा रही है। इनके द्वारा ठेकेदारों की निविदा अपलोड की जाती है, और इनकी कम्प्यूटर की दुकान होने के कारण निविदा प्रक्रिया की पारदर्शिता प्रभावित होती है। उक्त कर्मचारी के इस कृत्य से पालिका की छवि धूमिल हो रही है, जो क्षम्य नहीं है। उक्त के दृष्टिगत सम्बन्धित आउटसोर्स कर्मचारी गोकुल को तत्काल प्रभाव से नगर पालिका परिषद टाण्डा से कार्यमुक्त किया जाता है।
बताते चलेंकि टांडा नगर पालिका द्वारा गत दिनों जारी 95 स्थानों पर निर्माण कार्य के लिए जारी करोड़ों रुपये की निविदा को चेयरमैन श्रीमती शबाना नाज़ द्वारा निरस्त कर एक सप्ताह में पुनः ई टेंडर कराने का निर्देश दिया था। उक्त निरस्त टेंडर में भी आउटसोर्सिंग नगर पालिका कर्मी गोकुल कुमार पर आरोप लगा था कि उनके द्वारा ठेकेदारों की निविदा भरी गई थी और उनके एकाउंट से ही प्रतिद्वंद्वी ठेकेदारों के शुल्क भी जमा किया गया था जिसको आधा दर्जन से अधिक ठेकेदारों द्वार स्वीकार भी किया गया था।
बहरहाल टांडा एसडीएम श्रीमती रेनू द्वारा आउटसोर्सिंग पर तैनात नगर पालिका कर्मी गोकुल कुमार को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त किये जाने से आउटसोर्सिंग कर्मियों में हड़कम्प मच गया है।

अन्य खबर

फर्जी बुकिंग, काला बाज़ार और बड़ा खेल—218 सिलेंडर के साथ गैस रैकेट बेनकाब

🔴 कोतवाली के पास दिनदहाड़े ‘लूट का खेल’—नकली असलहा लेकर पहुंचा बदमाश, जनता ने सिखाया सबक!

चारों नगर पंचायतों में भी सरकार की दस्तक: नामित सभासदों की सूची जारी, समर्थकों में खुशी की लहर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.