अम्बेडकरनगर: एनटीपीसी अधिग्रहण में प्रभावित खट्टेगाँव निवासी ज़किया खातून पत्नी स्व. अशफाक अहमद कई महीनों से ओटीएस भुगतान के लिए तहसील का चक्कर लगा रही थी। क्षेत्रीय लेखपाल व तहसील के बाबुओं के आगे पीछे दौड़ते हुए थक चुकी विधवा ज़किया खातून गुरुवार को एसडीएम अरविंद कुमार त्रिपाठी के समक्ष बीमारी की हालत में पेश हुई।
मौके पर टाण्डा एसडीएम अरविंद कुमार त्रिपाठी, तहसीलदार निखिलेश कुमार सिंह व नायब तहसीलदार अमरीश कुमार सिंह संयुक्त रूप से पीड़ितों की फरियाद सुन रहे थे। हैरान व परेशान ज़किया खातून ने एसडीएम श्री अरविंद को अपना दु:खड़ा बताते हुए न्याय की गोहार लगाई जिसपर एसडीएम ने बीमार महिला को कुर्सी पर बैठाते हुए तत्काल तगसीलदार निखिलेश कुमार सिंह को पीड़ित महिला की मदद करने का निर्देश दिया। तहसीलदार श्री निखिलेश व नायब तजसीलदार श्री अमरीश ने क्षेत्रीय लेखपाल विनय कुमार को तलब कर सम्बन्धित प्रपत्रों की जांच करते हुए अविलम्ब ओटीएस बैंक खाते में ट्रांसफर करने का आदेश दिया। पीड़ित ज़किया ने अपने बालिग पुत्र सैय्यद मो.शहबाज़ के ओटीएस की भी गोहार लगाई जिस पर नायब तहसीलदार श्री अमरीश ने एनटीपीसी अधिग्रहण सम्बन्धित अधिकारियों से वार्ता करते हुए बताया कि मो.शहबाज़ के प्रपत्रों में नाम की त्रुटि के कारण थोड़ा विलम्ब अवश्य होगा लेकिन बहुत जल्द उसका भी समाधान कर दिया जाएगा। ज़किया खातून ने बताया कि गत कई माह से तहसील के चक्कर लगा रही थी लेकिन बाबुओं द्वारा सिर्फ दो चार दिन कह कर उनको टरकाया जा रहा था लेकिन टाण्डा एसडीएम, तहसीलदार व नायब तहसीलदार के सहयोग से पहली ही मुलाकात में उनको बड़ी राहत दी गई है जिसके लिए आभार प्रकट किया।




