WhatsApp Icon

सड़क हादसे में दो युवाओं की दर्दनाक मौत व तीसरे की हालत गंभीर

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: तीन दोस्तों का एक बाइक पर चलना उस समय बहुत भारी पड़ गया जब एक तेज़ रफ़्तार चार पहिया वाहन से बचने के चक्कर ने बाइक पेड़ से जा टकराई। उक्त घटना में दो युवाओं की दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीसरा साथी ज़िन्दगी के लिए मौत से लड़ रहा है।


मामला इब्राहिमपुर थानाक्षेत्र के इल्तिफ़ातगंज – अकबरपुर मार्ग के ग्राम पुरा बख़्स सराय के पास (भटपुरवा) का है जहां अनियंत्रित होकर बाइक एक पेड़ से टकरा गई जिसमें 18 वर्षीय अंकुर यादव पुत्र मस्तराम यादव निवासी मीरानपुर बभनपुरा व 19 वर्षीय वीरू वर्मा उर्फ प्रांजल पुत्र राम चरन निवासी कनासपुर की दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीसरा मित्र अनवर पुत्र आज़ाद आलम निवासी ग्राम कनासपुर थाना इब्राहिमपुरपुर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका महामाया मेडिकल कालेज में इलाज़ चल रहा है।
रविवार रात्रि लगभग 10:30 हुई उक्त घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। इब्राहिमपुर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अन्य खबर

शराब-चिकन पार्टी के बाद ट्यूबवेल पर हुई थी हत्या: साथी ही निकला कातिल, आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार

घरेलू गैस को लेकर अफवाहों पर प्रशासन सख्त, होटल मालिकों के साथ टाण्डा एसडीएम की बैठक, कालाबाजारी पर नकेल

ईद से पहले प्रशासन का कड़ा फैसला: टाण्डा नगर में प्राइवेट बसों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.