अम्बेडकरनगर: एससी एसटी आरक्षण में संसोधन के खिलाफ भारत बंद के आह्वान पर बहुजन समाज द्वारा जिला मुख्यमय सहित विभिन्न स्थानों पर भी जमकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान जिला मुख्यालय पर चारों तरफ जाम दिखाई पड़ा।
जिला मुख्यालय पर भीम आर्मी, बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी की अम्बेडकर वाहिनी, आज़ाद समाज पार्टी, सरदार सेना, बौद्धिक ट्रस्ट, अम्बेडकर जन जागृत मंच, ओबीसी महासभा आदि ने जिला मुख्यालय पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान चारों तरफ जाम नज़र आया। बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील सावंत गौतम के नेतृत्व में बसपा कार्यालय से भारी संख्या में प्रदर्शन जुलूस निकाला गया जो जौहरडीह से होकर साईं प्लाजा होटल के सामने से गुजर कर पुरानी तहसील तिराहा पहुंचे और फिर ओवर ब्रिज से हो कर बस स्टेशन, पटेल तिराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुँच कर ज्ञापन दिया।

जिला मुख्यलय पर भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी से जुड़े लोगों ने भी जबरदस्त प्रदर्शन किया। भीम आर्मी के वरिष्ठ नेता मंजीत कुमार के नेतृत्व में धर्मा मुबारक पट्टी में अकबरपुर सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम 15 मिनट तक जाम किया गया।
जलालपुर तहसील में भीम आर्मी के अखिलेश यादव के नेतृत्व द्वारा कोतवाली गेट जमालपुर से रामलीला मैदान से होकर जलालपुर तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया। इब्राहीमपुर में डांडी तिराहा से प्रदर्शन जुलूस निकल कर केदारनगर स्थित अम्बेडकर प्रतिमा के समक्ष समाप्त किया गया। कटका थाना क्षेत्र में साधु की कुटिया से बसपा नेता सुमित कुमार के नेतृत्व में रफीगंज से जुलूस निकाल कर सेमरा में स्थित अम्बेडकर प्रतिमा के समक्ष प्रदर्शन किया गया। समाजवादी पार्टी के आलापुर विधायक त्रिभुवन दत्त के अतिकरीबी अजय कुमार गौतम द्वारा आलापुर में ज्ञापन सौंपा गया। आलापुर तहसील क्षेत्र में भीम आर्मी के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील चौधरी के नेतृत्व में रामनगर से प्रदर्शन जुलूस निकाला गया और फिर वहाँ से बड़ी संख्या में अकबरपुर के कार्यलय शास्त्री नगर में स्थित भीम आर्मी कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन में शामिल हुए।
भीटी तहसील में भीम आर्मी नेता सत्यम मास्टर के नेतृत्व में भीटी कस्बा में ही नारे बाजी कर प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव के नेतृत्व में भी प्रदर्शन किया गया।

भारत बन्द के आह्वान को देखते हुए प्रशासन ने जिला मुख्यालय पर सुरक्षा का भारी बंदोबस्त किया था लेकिन इस दौरान चार पहिया वाहनों के आवागमन जारी रहा और उमड़ी प्रदर्शन कारियों की भारी भीड़ के कारण मुख्य मार्ग ओर भारी जाम लगा रहा जिसमे कई एम्बुलेंस भी काफी देर तक फंसी नज़र आई जिसको लेकर ट्रॉफिक विभाग की खूब किरकिरी हो रही है।भीम आर्मी के निखिल राव, राजेन्द्र गौतम, विवेक शाही आदि के नेतृत्व में भी भारी भीड़ के साथ प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में बसपा के अयोध्या मंडल प्रभारी के प्रभारी अरविंद गौतम, दयाराम राजभर, बलराम निषाद, रोहित प्रजापति, अकरम, रामकेश वर्मा, पवन मौर्या, नदीम अंसारी, अंकित वर्मा, अनिल शर्मा, रामबहोर राव, बृजलाल भारती, छेदी राम मौर्य, राज बहादुर, अग्याराम, आदि मौजूद रहे।





