WhatsApp Icon

कानूनगो का बिगड़ा बोल, हत्या कर रास्ता लेने की सलाह, अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: सरकारी चकमार्ग लार हर अवैध अतिक्रमण हटाने की गोहार लगाने पर कानूनगो ने विपक्षी की हत्या करने की सलाह दिया जिससे आहत पीड़ित ने जिलाधिकारी दरबार में प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की मांग किया है।
मामला टाण्डा तहसील के बसखारी थानाक्षेत्र से जुड़ा हुआ है जहां सरकारी चकमार्ग संख्या 493 व सरकारी नाला गाटा संख्या 494 पर जबरन किये गए अवैध अतिक्रमण को हटाने की मांग जावेद अहमद सिद्दीकी पुत्र अली अहमद द्वारा किया गया था।

आरोप है कि उक्त गाटा पर भू-माफियाओं व दलालों द्वारा वास्तविक मूल स्थान से हटाकर दूसरे स्थान पर नाला निकाल दिया गया है जिससे गाटा संख्या 516 का मार्ग अवरुद्ध हो गया है। आरोप है कि स्थानीय कानूनगो सुनील यादव व लेखपाल महेंद्र पटेल भू-माफियाओं के साथ मिलकर जानबूझ कर ऐसा काम करता है कि लोगों को अपनी जमीन सस्ते दामों में बेचना पड़ जाए। पीड़ित जावेद का आरोप है कि महीनों से चक्कर काटने के बाद कानून-गो सुनील यादव ने कहा कि विपक्षी की हत्या कर दो तो रास्ता अपने आप मिल जाएगा। जावेद का दावा है कि कानून-गो की उक्त बात सुनकर हैरान व परेशान हूँ। सोमवार को जिलाधिकारी के समक्ष पेश होकर जावेद सिद्दीकी द्वारा प्रार्थना पत्र देकर कानून-गो व लेखपाल पर वैधानिक कार्यवाही करते हुए सरकार चकमार्ग व नाला भूमि को अवैध कब्जा से मुक्त कराने की मांग किया जिसपर जिलाधिकारी ने टाण्डा एसडीएम को जांच का निर्देश दिया है।

जिलाधिकारी को दिया गया प्रार्थना पत्र

अन्य खबर

“फर्जी गैस कालाबाजारी का बम फुस्स!” रंजिश में डीएम को लिखी शिकायत, छापेमारी में प्रशासन खाली हाथ

अलविदा जुमे की नमाज़ अकीदत के साथ अदा, काली पट्टी बांधकर शिया समुदाय ने जताया सांकेतिक विरोध

टाण्डा: 21,551 दीपों की आलोकित आस्था, सरयू तट पर गूंजा नव संवत्सर 2083 का भव्य स्वागत

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.