WhatsApp Icon

सरकारे कलां में परचम किशाई कर उर्से मखदूमी का हुआ आगाज़

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: विश्व विख्यात दरगाह किछौछा में स्थित विश्व स्तरीय खानकाह हसनिया सरकारे कलां (जामे अशरफ) में उर्से मखदूमी का परचम कुशाई (ध्वजारोहण) कर चार दिवसीय उर्से मखदूमी का भव्य आगाज़ किया गया।


विश्व स्तरीय खानकाह हसनिया सरकारे कलां के सज्जादानशीन पीरे तरीकत अल्लामा मौलाना सैय्यद शाह महमूद अशरफ अशरफी अल जिलानी ने अशरफी ध्वज फहराया कर उर्से मखदूमी का आगाज़ किया। आध्यात्मिक इलाज़ के लिए विश्व विख्यात दरगाह किछौछा में स्थित प्रसिद्ध खानकाह अशरफिया हसनिया सरकारे कलां (जामे अशरफ) में 638वें उर्से मखदूमी 2024 का शुभारंभ परम्परानुसार 26 मोहर्रम अर्थात 02 अगस्त शुक्रवार को परचम कुशाई के साथ आगाज़ किया गया।
बताते चलेंकि शुक्रवार रात्रि 09 बजे से इस्लामिक मुद्दों पर जलसा आयोजित होगा। 03 अगस्त शनिवार की 09:30 बजे महफिले शमा व दोपहर 02 बजे किछौछा शरीफ से जुलूस मुए मुबारक व शाम 5:30 बजे से मुये मुबारक व अन्य तबर्रुकात की सभी जायरीनों को जियारत (श्रद्धालुओं को दर्शन) कराई जाएगी और शनिवार रात्रि में दस्तारबन्दी का भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा।
खानकाह अशरफिया हसनिया सरकारे कलां में स्थित मस्जिद आला हज़रत अशरफी में 04 अगस्त को प्रातः 05 बजे कुरआन ख्वानी का योजनन किया गया है और 09 बजे से महफिले शमा का आयोजन होगा। रविवार दोपहर 02 बजे ऐतिहासिक जुलूसे गौसिया किछौछा शरीफ निकलेगा और शाम 05 बजे से लिबास-ए-गौसिया व अन्य तबरुकात की जियारत कराई जाएगी और विशेष रूहानी दुआ होगी तथा रात्रि 09 बजे से महफिले शमा का आयोजन होगा। उर्से मखदूमी के अंतिम दिन प्रातः 10 बजे से महफिले शमा, कुल व फातिया, सजराख्वानी के बाद अंतिम दुआ कराई जाएगी। खानकाह अशरफिया हसनिया सरकारे कलां (जामे अशरफ) में देश ही नहीं विदेशों से मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है।
उर्से मखदूमी के आगाज़ के अवसर पर मुख्य रूप से अल्लामा मौलाना सैय्यद मो.अशरफ अशरफी अल जिलानी, अल्लामा मौलाना सैय्यद आरफ अशरफ अशरफी अल जिलानी, सैय्यद हसन अशरफ, सैय्यद हम्माद अशरफ, सैय्यद मोहामिद अशरफ, सैय्यद नाइल अशरफ, सैय्यद गौस अशरफ आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। उक्त अवसर पर जामे अशरफ के छात्रों द्वारा अशरफी तराना भी पढ़ा गया।

अन्य खबर

बोर्ड परीक्षा से ठीक पहले इंटर की छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

कमिश्नर दरबार पहुंचा टाण्डा तहसीलदार का मामला: तबादले की मांग पर अड़े अधिवक्ता, न्यायिक कामकाज ठप

दरगाह किछौछा शरीफ में भीषण आग से दर्जनभर से अधिक दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.