WhatsApp Icon

जामुन बीनने गई 19 वर्षीय युवती की सांप के काटने से मौत

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकनगर: कटका थाना क्षेत्र के रतना गरखोल गांव में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना में 19 वर्षीय युवती संजना की सांप के डसने से मौत हो गई। संजना दोपहर में घर के पास लगे जामुन के पेड़ से गिरे फल बीन रही थी, तभी किसी विषैले सांप ने उसे काट लिया। हालत बिगड़ने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भियांव लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।


घटना के बाद गांव में मातम पसर गया। मृतका के घर में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम और कटका पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अन्य खबर

फर्जी बुकिंग, काला बाज़ार और बड़ा खेल—218 सिलेंडर के साथ गैस रैकेट बेनकाब

🔴 कोतवाली के पास दिनदहाड़े ‘लूट का खेल’—नकली असलहा लेकर पहुंचा बदमाश, जनता ने सिखाया सबक!

चारों नगर पंचायतों में भी सरकार की दस्तक: नामित सभासदों की सूची जारी, समर्थकों में खुशी की लहर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.