अम्बेडकरनगर: शादी का झांसा देकर बलात्कार करने एवं आपत्तिजनक फ़ोटो वीडियों वायरल करने की धमकी व मारपीट करने वालों के खिलाफ मालीपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया एवं दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि तीन अन्य वांक्षितो की तलाश जारी है।
पीड़िता द्वारा अपने परिजन के साथ थाना मालीपुर पर प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया एवं अब मारपीट करते हुए आपत्तिजनक वीडियो व फोटो को वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। उक्त मामले में पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 255/24 धारा 69, 70(1), 191(2), 115(2), 352, 351(2), 351(3) बीएनएस के तहत दर्ज कर लिया और आरोपी अंकुर यावद उर्फ नितिन कुमार पुत्र बृजेन्द्र प्रताप यादव व दिव्यांशु यादव उर्फ लुल्लुर पुत्र दिलीप यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए जिला जेल भेज दिया जबकि सामूहिक दुष्कर्म व फ़ोटो वीडियों वायरल करने की धमकी तथा मारपीट में शामिल सुभाष यादव पुत्र स्वर्गीय राम तीरथ यादव, अनुराधा यादव पुत्री विनोद कुमार, सीवी यादव पुत्री नरेंद्र प्रताप यादव निवासीगण मालीपुर अहिराना की तलाश जारी है। आरोपियों को गिरफ्तार करने में मालीपुर थानाध्यक्ष प्रभाकान्त तिवारी, एसआई धीरज कुशवाहा, कांस्टेबल सन्तोष यादव, हिमांशु सोलियान व अमित कुमार वर्मा शामिल रहे।



