अम्बेडकरनगर: जलालपुर के रामलीला मैदान में सहयोग फाउंडेशन द्वारा भव्य सर्वधर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया जिसमें प्रशानिक व संभ्रांत नागरिकों ने पहुंच कर वर वधु आशीर्वाद दिया। संस्था द्वारा दैनिक उपयोग की वस्तुएं भेंट कर बहनों की बिदाई की गई। उक्त मौके पर सामाजिक कार्य करने वालों सहित विशिष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया गया।
जलालपुर नगर क्षेत्र के प्रसिद्ध रामलीला मैदान में सहयोग फाउंडेशन द्वारा 7वां सर्वधर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम धूमधाम के साथ संपन्न हुआ जिसमें ठाकुर प्रसाद मिश्र द्वारा 13 वर वधू का हिन्दू रीतिरिवाजों के साथ विवाह संपन्न कराया जबकि एक मुस्लिम जोड़े का कार्य गुलाम यासीन ने निकाह पढ़ा कर दुआएं मांगी।
सहयोग फाउंडेशन द्वारा आयोजित सर्वधर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जोडो में स्टेट लेबल पर गोल्ड जीत कर क्षेत्र का नाम रौशन करने वाली कक्षा 11 की छात्रा आदित्य शर्मा, महामहिम राजपाल से सम्मानित शिक्षिका श्वेता सिंह, प्राइमरी शिक्षक रवि गुप्ता, निःशुल्क अनाज बैंक संचालक अविरल वर्मा, प्रदेश स्तर पर आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल पाने वाली प्राइमरी की छात्रा ऋचा को विशिष्ट सम्मान दिया गया।
सहयोग फाउंडेशन द्वारा सामाजिक सेवा में अमूल्य योगदान देने पर संध्या सिंह समीर, पुष्पा पाल, प्रवीण उर्फ महेंद्र, मानस वर्मा, सूरज गुप्ता, इशहाक अंसारी, ज़ाहिद सुहैल, निलेश आदि को समाजसेवा के लिए सम्मानित किया गया।
सर्वधर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जलालपुर उप जिलाधिकारी सुभाष सिंह, क्षेत्राधिकार जलालपुर देवेंद्र मौर्या, खंड शिक्षा अधिकारी विवेक द्विवेदी, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अनिल त्रिपाठी, कोतवाली निरीक्षक दर्शन यादव आदि ने वर वधु को अपना आशीर्वाद दिया। साथ ही साथ अम्बेडकरनगर सांसद रितेश पांडेय, पूर्व विधायक जलालपुर सुभाष राय, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा मिथिलेश त्रिपाठी, जिला प्रचारक संघ शैलेंद्र, जिला संघ चालक ओमप्रकाश काबरा, जिला कार्यवाहक संघ अखिलेश मिश्रा, अध्यक्ष नगर पंचायत किछौछा ओमकार गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका कमर हयात, युवा भाजपा नेता अंशुमान सिंह, जिला पंचायत सदस्य नीरज प्रताप सिंह, युवा नेता आलोक यादव, युवा नेता सिद्धार्थ मिश्रा, दीपक त्रिपाठी जी, नगर अध्यक्ष भाजपा देवेश मिश्रा, पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव मिश्रा, मानिकचंद, संदीप अग्रहरि, कुलदीप सिंह जी प्रदीप सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि संतोष सिंह एवं जलालपुर नगर के प्रमुख व्यापारी लोगों की कार्यक्रम में गरिमामई उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने में सहयोग फाउंडेशन के पदाधिकारियों सहित जलालपुर के युवाओं ने अपना सहयोग प्रदान किया। सहयोग फाउंडेशन के अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने सफल आयोजन के लिए सहयोग फाउंडेशन की पूरी टीम को बधाई देते हुए सभी अतिथियों व सहयोगियों के धन्यवाद ज्ञापित किया।





