WhatsApp Icon

अभी-अभी : तेज़ रफ़्तार ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक चालक की दर्दनाक मौत

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: तेज़ रफ़्तार ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक चालक की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची हंसवर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार हंसवर थानाक्षेत्र के टांडा मार्ग पर हीरापुर के निकट स्थित नारायणपुर प्रीतमपुर के पास एक तेज़ रफ़्तार ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक चालक अमित कुमार यादव पुत्र जिलाजीत यादव निवासी दौलतपुर हाजल पट्टी की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक बाइक संख्या यूपी 45 एन 4733 से था कि अचानक रेज़ रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गया। मौके पर पहुंची हंसवर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चालक ट्रैक्टर ट्राली लेकर भागने में सफल रहा हालांकि पुलिस उक्त मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से ट्रैक्टर ट्राली का पता लगाने में जुट गई है। रविवार रात्रि लगभग 6:30 बजे हुई दुःखद दुर्घटना के कारण आसपास के ग्रामीणों की भीड़ लग गई जिन्हें स्थानीय पुलिस द्वारा समझाबुझा कर घटना स्थल से हटा दिया गया है।

अन्य खबर

“फर्जी गैस कालाबाजारी का बम फुस्स!” रंजिश में डीएम को लिखी शिकायत, छापेमारी में प्रशासन खाली हाथ

अलविदा जुमे की नमाज़ अकीदत के साथ अदा, काली पट्टी बांधकर शिया समुदाय ने जताया सांकेतिक विरोध

टाण्डा: 21,551 दीपों की आलोकित आस्था, सरयू तट पर गूंजा नव संवत्सर 2083 का भव्य स्वागत

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.