WhatsApp Icon

शहीदाने कर्बला की याद में जगह जगह सजा सबीलों का स्टॉल

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: कर्बला के मैदान में प्यासे शहीद इमाम हुसैन सहित 72 लोगों की शहादत पर जगह जगह सबीलों का स्टॉल लगाया जा रहा है। नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं सार्वजनिक तो कहीं व्यक्तिगत सबील का इंतज़ाम किया जा रहा है। मोहर्रम माह में पौधरोपण कर पर्यावरण के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।


टाण्डा-अकबरपुर मार्ग पर अंजुमन अब्बासिया दहियावर द्वारा जल वितरण (सबील) किया गया तथा पौधरोपण कर पर्यावरण के प्रति आम जनों को जागरूक भी किया गया। उक्त मौके पर अंजुमन अब्बासिया दहियावर के सदस्यों सहित महामाया मेडिकल कालेज चौकी प्रभारी संजय सिंह व सिपाही शैलेश मिश्र मौजूद रहे।

जलालपुर में अंजुमन अकबरिया उसमापुर के तरफ से युवाओं और बच्चों ने नगर क्षेत्र के जमालपुर चौराहे पर हुसैनी सबील का आयोजन किया गया। सबील में मौजूद लोगों ने राहगीरों को ठंडा पानी, कोल्ड ड्रिंक, बिस्किट समेत अन्य वस्तुओ का वितरण किया। उक्त मौके पर अंजुमन के युवा अजादार अली हुसैन फैजान मोहम्मद मिंटू मंशा हैदर राजा यासिर समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।
टाण्डा, अकबरपुर, दरगाह किछौछा के नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों की विभिन्न गलियों व सड़कों तथा इमाम चौक पर सबील वितरित किया गया।

अन्य खबर

बोर्ड परीक्षा से ठीक पहले इंटर की छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

कमिश्नर दरबार पहुंचा टाण्डा तहसीलदार का मामला: तबादले की मांग पर अड़े अधिवक्ता, न्यायिक कामकाज ठप

दरगाह किछौछा शरीफ में भीषण आग से दर्जनभर से अधिक दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.