WhatsApp Icon

जानिए, RSS के होली मिलन समारोह में मतदाताओं से क्या की गई अपील

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों द्वारा जलालपुर कस्बे में स्थित गायत्री माता मंदिर में मातृशक्ति का आशीर्वाद लेते हुए होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर संचालक बाबूराम ने किया वहीं समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अम्बेडकर नगर के जिला प्रचारक शैलेंद्र रहे।


जलालपुर के नगर कार्यवाह अभिषेक के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में आगामी लोकतंत्र के महापर्व पर चर्चा करते हुए राष्ट्र निर्माण हेतु हर वोटर को मतदान करने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि शैलेंद्र ने उपस्थित मातृशक्ति से सशक्त राष्ट्र के निर्माण हेतु अपनी क्षमताओं को पहचानने का आह्वान किया तथा भारतीय संस्कृति में मातृशक्ति की भूमिका की भी चर्चा किया। नगर संघ संचालक बाबूराम ने उपस्थित स्वयंसेवकों तथा माताओ अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए स्वयंसेवकों द्वारा माताओं का आशीर्वाद लिया।
उक्त अवसर पर बौद्धिक प्रमुख पंकज नगर कार्यवाह अभिषेक, सहसंचालक गोविंद, जिला शारीरिक शिक्षा प्रमुख नवनीत समेत बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

अन्य खबर

झांसा, शोषण, धमकी व ब्लैकमेलिंग का खेल खत्म: पुलिस ने आरोपी को दबोचा

अम्बेडकरनगर में ग्राम चौपाल व समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान

फर्जी नंबर प्लेट के सहारे लखनऊ तक दौड़ रही हैं कई बसें, बड़ा मामला उजागर, परिवहन विभाग पर भी उठी उंगली, मुकदमा दर्ज

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.