WhatsApp Icon

निर्माणाधीन आरआरसी सेंटर से बैटरी चोरी को लेकर प्रधान व ग्रामीणों में तनाव, कई ग्रामीण पुलिस हिरासत में 

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: ग्राम लाभापार स्थित निर्माणाधीन आरआरसी सेंटर से ई-रिक्शा की बैटरी चोरी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। ग्राम प्रधान अमित गौड़ ने गांव के पांच लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की जहां मांग किया है वहीं दूसरी तरफ नामजद आरोपी कोतवाली पहुंचकर ग्राम प्रधान पर फर्जी आरोप लगाकर फंसाने का आरोप लगाते हुए हमलावर हो गए जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई और पुलिस ने सभी आरोपितों को हिरासत में ले लिया।


मामला ग्राम लाभापार का है, जहां गाटा संख्या 821 की बंजर भूमि पर आरआरसी सेंटर का निर्माण कार्य चल रहा है। ग्राम प्रधान अमित गौड़ के अनुसार, सरकारी मद से खरीदा गया एक ई-रिक्शा, चार बैटरी और निर्माण सामग्री उक्त स्थल पर रखी गई थी। प्रधान का आरोप है कि गांव के ही सर्वजीत पुत्र रामकरण, आदित्य, सत्येंद्र पुत्रगण सर्वजीत, ओमप्रकाश, अजय कुमार, राम सिंगर, शिवनारायण और शिवा रामप्रसाद सहित अन्य लोगों ने रात के समय चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने को कहा। प्रधान संघ के साथ कोतवाली पहुंचे ग्राम प्रधान ने लिखित शिकायत दी। इसी दौरान, जब नामजद आरोपियों को इसकी जानकारी हुई तो वे भी कोतवाली पहुंचे और प्रधान पर फर्जी फंसाने का आरोप लगाते हुए विवाद करने लगे। तनावपूर्ण स्थिति देखते हुए प्रधान संघ के पदाधिकारियों ने भी हस्तक्षेप किया और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और ग्राम प्रधान की तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबर

फर्जी बुकिंग, काला बाज़ार और बड़ा खेल—218 सिलेंडर के साथ गैस रैकेट बेनकाब

🔴 कोतवाली के पास दिनदहाड़े ‘लूट का खेल’—नकली असलहा लेकर पहुंचा बदमाश, जनता ने सिखाया सबक!

चारों नगर पंचायतों में भी सरकार की दस्तक: नामित सभासदों की सूची जारी, समर्थकों में खुशी की लहर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.