अम्बेडकरनगर: रूल आउट अंडर आर्म डे ग्राम सभा के तहत गुरुवार से प्रारम्भ होने वाला एमएससी दरगाह क्रिकेट टूर्नामेंट का समाजसेवी दबीर अहमद एडवोकेट, मो. मातूफ़, अरबाज अहमद व नौसाद अहमद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया।
बसखारी थानाक्षेत्र में बाईपास अस्पताल के बगल में स्थित मैदान में एमएससी दरगाह टूर्नामेंट का चार दिवसीय भव्य आयोजन गुरुवार से शुरू हुआ जिसमें आधा दर्जन टीमों ने प्रतिभाग किया। पहले दिन का मैच दरगाह व भिदुण के बीच हुआ जिसमें भिदुण की टीम ने बैटिंग करते हुए चार विकेट देकर 46 रन बनाया जबकि दरगाह की टीम मात्र 30 रन में ही आलआउट हो गई।रूल आउट क्रिकेट डे मैच में मो.शेरू, मो.अल्ताफ, फरहाज़ खान, मो. सैफ आदि टीम के अन्य सहयोगियों के साथ मुख्य रूप से व्यवस्था देने में जुटे हुए नज़र आये। समाजसेवी दबीर अहमद एडवोकेट ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि तकनीकी युग मे बच्चे मोबाइल लैपटॉप से जुड़ कर ही रह गए हैं और ऐसे में प्रतोयोगिताओं का आयोजन उन्हें जमीनी स्तर पर खेल के प्रति जागरूक करता है जो काफी सराहनीय है।





