अम्बेडकरनगर जनपद के बेरोजगार अभ्यर्थियों हेतु एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन गुरुवार को कोय गया है।
उत्तर प्रदेश सरकार के विशेष योजना “मिशन रोजगार’ के अन्तर्गत जनपद के बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में सेवायोजन कार्यालय, द्वारा 13 दिसम्बर गुरुवार को पूर्वाहन 10 बजे से एक दिवसीय रोजगार मेला परिसर राजकीय आईटीआई अकबरपुर में आयोजित होगा। उक्त रोजगार मेले में देश व प्रदेश के निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों इस जनपद के बेरोजगार पुरुष व महिला अभ्यर्थियों को सेवायोजित करने हेतु प्रतिभाग करेंगी। मेले में 18 से 40 वर्ष तक आयु के कक्षा 10वीं/ 12वीं उत्तीर्ण व अन्य उच्चतर योग्यताधारी अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते है। प्रत्येक बेरोजगार युवक/युवतियों को रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर अपना पंजीयन करना अनिवार्य होगा। पंजीयन उपरान्त ही मेले में प्रतिभाग कर सकते है।
जिला सेवायोजन अधिकारी श्रीमती प्रीती पाण्डेय ने बताया कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु कोई भी मार्ग व्यय/भत्ता देय नहीं होगा।





