अम्बेडकरनगर: मुख्यमंत्री आगमन पर विशाल रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 46 कंपनियां 21 हजार से अधिक लोगों को जॉब देगी। उक्त आयोजन की तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी है।
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन एवं राजकीय आईटीआई अंबेडकरनगर एवं जिला सेवायोजन एवं उपायुक्त उद्योग विभाग अंबेडकरनगर द्वारा के संयुक्त तत्वाधान में शनिवत को देव इंद्रावती महाविद्यालय कटेहरी में आयोजित होने वाले बृहद रोजगार मेले में कुल 21 हजार से अधिक रिक्तियों के साथ 46 से अधिक कंपनिया प्रतिभाग कर रही हैं।

आप सभी को अवगत कराना है कि इस जनपद स्तरीय रोज़गार मेले में इच्छुक युवक / युवतियां अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करके तथा अपने अपने बायोडाटा एवम शैक्षिक दस्तावेजों के साथ इस सुनहरे अवसर का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठा सकते हैं।






