WhatsApp Icon

सुर्खियों में रहने वाली किन्नर रेखा सिंह के घर पर संदिग्ध हालत में मिला गुड़िया का शव

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: गत दिनों दो युवकों को किन्नर बनाने के आरोपों स्व घिर कर सुर्खियों में रहने वाली हंसवर थानाक्षेत्र के प्रीतमपुर (हीरापुर) निवासी किन्नर रेखा सिंह के घर पर उसके साथ ही रहने वाले युवक गुड़िया (उपनाम) का शव संदिग्ध हालत में घर की छत से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार किन्नर रेखा सिंह के साथ लगभग 40 वर्षीय युवक (उपनाम गुड़िया) रहता था। बीती रात्रि खाना खा कर प्रतिदिन की तरह छत ओर सोने गया और सोता ही रह गया। संदिग्ध हालत में गुड़िया की मौत की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और सूचना पर पहुंची हंसवर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताते चलेंकि किन्नर रेखा सिंह अकसर सुर्खियों में रहती है। गत दिनों दो किन्नरों ने किन्नर रेखा सिंह पर गंभीर आरोप लगाते गए बताय था कि किन्नर रेखा सिंह ने खाना में नशीला पदार्थ खिला कर उन्हें युवक से किन्नर बना दिया था।
बहरहाल चर्चित किन्नर रेखा सिंह के घर से उसके साथ रहने वाले गुड़िया का शव संदिग्ध हालत में बरामद हुआ है जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अन्य खबर

एनटीपीसी को वैश्विक सम्मान, TIME एशिया-प्रशांत 2026 की श्रेष्ठ कंपनियों में दर्ज

घंटों मंथन के बाद एसडीएम व अधिवक्ताओं के बीच बनी सहमति, कार्य बहिष्कार वापस

हज 2026 : टाण्डा में दूसरा टीकाकरण व प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, 114 हज यात्रियों को पिलाई गई पोलियो खुराक

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.