WhatsApp Icon

रजिस्ट्री दफ्तर में एसडीएम व सीओ ने मारा छापा

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: एसडीएम व सीओ ने मंगलवार को सरकारी कार्यालयों में बाहरी व्यक्तियों का दखल रोकने के लिए उपनिबंधक कार्यालय आलापुर में छापा डाला। यहां अनधिकृत रूप से काम करते मिले तीन बाहरी व्यक्तियों को जहांगीरगंज पुलिस के हवाले कर दिया।

डीएम अविनाश सिंह ने सभी विभागों में बाहरी व्यक्तियों के दखल पर तत्काल प्रभाव से रोक का निर्देश बीते दिनों दिया था। इसी क्रम में एसडीएम सुभाष सिंह व सीओ रामबहादुर सिंह उपनिबंधक कार्यालय पहुंच गए। वहां तीन बाहरी व्यक्ति अनधिकृत ढंग से काम कर रहे थे। उन्हें पूछताछ के बाद जहांगीरगंज पुलिस की अभिरक्षा में दे दिया गया। इस दौरान काफी देर तक काम प्रभावित रहा। उपनिबंधक ने बताया कि कंप्यूटर में कुछ दिक्कत थी, इसलिए काम प्रभावित हुआ। कोई बाहरी व्यक्ति कार्यालय का काम नहीं कर रहा था।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर को मिली दूसरी महिला कप्तान: 2017 बैच की आईपीएस प्राची सिंह बनीं एसपी

छठे साल भी सजने जा रहा ईमान का कारवां: टाण्डा में ‘जलसा-ए-ईद मिलादुन्नबी व जश्न-ए-ख्वाजा गरीब नवाज़’, उलमा-ए-कराम की होगी शिरकत, अंजुमनों को मिलेगा सम्मान

अंतरराज्यीय महिला हॉकी में नारी शक्ति का दम: तीसरे दिन रोमांचक मुकाबलों की झड़ी, खिलाड़ियों ने जीता दिल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.