अम्बेडकरनगर: रील्स बना कर सोशल मीडिया के माध्यम से मशहूर होने का चलन काफी तेज़ी में है। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के आलमपुर अखई पुर गाँव निवासी 18 वर्षीय अमन पुत्र शिवचरण भी रील्स बनाने का काम करता था लेकिन मंगलवार की सुबह गाँव के बाहर जंगल के एक पेड़ से अमन का शव संदिग्ध हालत में झूलता हुआ मिला जिससे गाँव में सनसनी फैल गई।
एक तरफ जहां परिजनों ने हत्या करने की आशंका प्रकट किया है वहीं दूसरी तरफ पुलिस घटना को आत्महत्या की नज़र से भी देख रही है हालांकि सीओ सिटी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होता कि मामला क्या है। पेड़ से लटके 18 वर्षीय अमन की सूचना पर भारी भीड़ जमा हो गई पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भीम आर्मी के प्रदेश सचिव निखिल राव ने कहा कि रील्स बना कर देश दुनिया में प्रसिद्ध होने की चाहत रखने वाले द्वारा इस तरह से आत्महत्या करने की बात हजम नहीं हो रही है। उनका दावा है कि इस मामले में बारीकी से जांच हो तो घटना का वास्तविक खुलासा हो सकेगा।रील्स बनाने वाले नवयुवक का संदिग्ध हालत में मिला शव






