अम्बेडकरनगर: दशकों पुराने मार्ग के कुछ हिस्से को जेसीबी के सहारे खेत में मिलाने वाले के खिलाफ ग्रामीण की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बसखारी थानाक्षेत्र के डिवहा बेलापरसा निवासी सूरज लाल पुत्र मुनि लाल की शिकायत पर बसखारी पुलिस ने पिता पुत्र संतराम मौर्य पुत्र त्रिभुवन मौर्य व माधव मौर्य पुत्र संतराम मौर्य के खिलाफ मुकदमा संख्या 192/25 पर बीएनएस की धारा 392(3), 352 व 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। मुकदमा वादी का कहना है कि उस के घर का आने-जाने का रास्ता जो कि पिछले पचास वर्षो से डिहवा, ग्राम वेलापरसा वासियों का भी रास्ता है। उसी रास्ते पर मेरे गाँव के संतराम मौर्य पुत्र स्व. त्रिभुवन मौर्य व उनका पुत्र माधव मौर्य पुत्र संतराम मौर्य द्वारा रास्ते का कुछ भाग जेसीबी से खोदकर अपने खेत में मिला लिया गया है। मेरे मना करने पर जान-माल की धमकी तथा गाली गलौज की गई। उक्त लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।




