अम्बेडकरनगर: जिला व स्थानीय प्रशासन की सजगता व सक्रियता के कारण जनपद में तीन दिवसीय बकरीद पर्व शांतिपूर्ण माहौल में सकुशल सम्पन्न हुआ लेकिन इसी बीच ग्राम सभा रसूलपुर मुबारकपुर में ग्राम प्रधान व उनके पति के खिलाफ आक्रोश उबलता रहा जिसके लिए सोमवार शाम में प्रधान पति ने विधिवत पंचायत बुला कर सफाई पेश किया हालांकि ग्रामवासी मानने को तैयार नहीं हैं।
विकास खंड व कोतवाली टाण्डा के रसूलपुर मुबारकपुर में सोमवार देर शाम को प्रधान पति महेंद्र पाल द्वारा पंचायत बुला कर अपनी सफाई देते हुए कहा गया कि उनके द्वारा गाँव में कुर्बानी का विरोध नहीं किया गया था हालांकि ग्रामीण प्रधान पति की सफाई को मानने से इंकार कर रहे हैं।
बताते चलेंकि ग्राम सभा रसूलपुर मुस्लिम बाहुल्य गाँव हैं जहां की ग्राम प्रधान श्रीमती शशि कला पत्नी महेंद्र पाल हैं। उक्त गाँव में छुटपुट ढंग से घर के अंदर कुर्बानियां होती थी हालांकि अधिकांश लोगों द्वारा मुबारकपुर में कुर्बानी कर मांस को रसूलपुर लाया जाता था जिसमें मांस को लाते समय गिरने का खतरा भी रहता था। उक्त समस्या के निदान के लिए इस बार ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से गोहार लगाई थी कि उनके गाँव में कुर्बानी का कोई विरोध नहीं है।, इसलिए गाँव मे ही कुर्बानी होगी तो मांस को लाने ले जाने की समस्या समाप्त हो जाएगी। व्यवहारिक रूप से टाण्डा टाण्डा कोतवाली में अधिकारियों व ग्रामीणों में सामंजस बैठा था कि गाइड लाइन का पालन करते हुए कुर्बानी घरों के अंदर ढक कर कर लें।
कुर्बानी को लेकर ग्रामीमों में काफी खुशी थी लेकिन शुक्रवार की देर रात्रि में अचानक स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा गाँव मे कुर्बानी करने से मना कर दिया गया और बताया गया कि ग्राम प्रधान श्रीमती शशि कला व उनके पति महेंद्र पाल द्वारा मोबाइल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई गई है। मुस्लिम मतदाताओं के सहयोग से प्रधान बनी श्रीमती शशि कला व प्रधान पति महेंद्र पाल पर कुर्बानी का विरोध करने का आरोप लगा तो ग्रामीणों में उनके खिलाफ आक्रोश पैदा हो गया और हर कोई प्रधान पति से शिकायत करने लगा जिससे घबराये प्रधान पति महेंद्र पाल ने बकरीद लव के समाप्त होते ही सोमवार की शाम को पंचायत बुला कर सफाई देते हुए कहा गया कि उनके द्वारा कुर्बानी का विरोध नहीं किया गया है लेकिन ग्रामीण प्रधान पति महेंद्र पाल की बात मानने से इन्कार करते नज़र आये। पंचायत के दौरान ग्रामीणों सहित मुबारकपुर पुलिस चौकी इंचार्ज व कांस्टेबल भी मौजूद रहे। उक्त पंचायत की क्षेत्र में खूब चर्चाएं हो रही है।




