WhatsApp Icon

हंसवर: रामपुर बेनीपुर मामले में सपा युवजन सभा ने एसपी को ज्ञापन देकर न्याय की लगाई गोहार

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: हंसवर थानाक्षेत्र के रामपुर बेनीपुर गाँव में वारंटी की तलाश में गई पुलिस टीम द्वारा बिना महिला सिपाहियों के मो.सईद के घर मे घुस कर अभद्रता व मारपीट करने के मामले में समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मो.सईम के नेतृत्व में पुलिस कप्तान से ज्ञापन सौंप कर निष्पक्ष जांच करने एवं हंसवर पुलिस द्वारा अज्ञात लोगों की तलाश के बहाने अवैध धन उगाही को रोकने की मांग किया गया है।


बताते चलेंकि हंसवर पुलिस ने वारंटी को छुड़ा कर पुलिस टीम को बंधक बनाने का आरोप लगाते हुए आधा दर्जन नामजद व लगभग एक दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था और दो लोगों को गिरफ्तर कर जेल भेजा था तथा अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी की जा रही है जिससे ग्रामीणों में भय व्याप्त है और काफी लोग घरों में ताला लगाकर गाँव छोड़ने पर मज़बूर हो गए हैं। सांसद लालजी वर्मा व टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा सहित सपा जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव ने भी रामपुर बेनीपुर गाँव जाकर ग्रामीणों से भेंट किया था और उन्हें हरसम्भव मदद का आश्वासन दिया था। मंगलवार को समाजवादी पार्टी के युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मो.सईम के नेतृत्व में बादशाह खान, अली बाकर, सैय्यद इंतेखाब, मो तालिब आदि ने पुलिस कप्तान से भेंट कर रामपुर बेनीपुर प्रकरण में हस्तक्षेप कर हंसवर पुलिस के द्वारा किये जा रहे उत्पीड़न को रोकने की मांग किया एवं ग्रामीणों के खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमे की जांच करा कर समाप्त करने की मांग किया गया। मो.सईम ने बताया कि एसपी केशव कुमार ने आश्वासन दिया है कि निष्पक्ष जांच कराई जाएगा और किसी को भी अनावश्यक परेशान नहीं किया जाएगा।

अन्य खबर

टाण्डा: चलते ट्रक में भड़की आग से मचा हड़कंप, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

फर्जी बुकिंग, काला बाज़ार और बड़ा खेल—218 सिलेंडर के साथ गैस रैकेट बेनकाब

🔴 कोतवाली के पास दिनदहाड़े ‘लूट का खेल’—नकली असलहा लेकर पहुंचा बदमाश, जनता ने सिखाया सबक!

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.