WhatsApp Icon

राजेसुल्तानपुर कांड उप्र की कानून व्यवस्था का काला अध्याय : विजय शंकर तिवारी

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: आज जहाँ सभी भाई बहन रक्षाबंधन का त्यौहार मना रहे हैं वहीं राजेसुल्तानपुर में मीडिया से जुड़े पवन कुमार उपाध्याय के घर में मातम छाया हुआ है एक भाई की बहन बेटी गैंगरेप की शिकार होने के बाद आत्महत्या कर लेती है और अम्बेडकर नगर पुलिस लीपापोती में जुट जाती है

.जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी डा विजय शंकर तिवारी ने बताया कि पिछली 17 अगस्त को उप्र के मुख्यमंत्री जनपद में थे और दूसरी ओर एक बेटी ने आत्महत्या कर लिया यह उप्र सरकार की बदहाल कानून व्यवस्था का काला अध्याय है। उन्होंने कहा कि इस गंभीर गैंगरेप कांड की सूचना केन्द्रीय नेतृत्व को भेजी गई है शीघ्र ही उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल घटनास्थल का दौरा कर पीड़ित परिवार से मिलेगा और आगे पुलिस की लीपा-पोती और अपराधियों को बचाने की कार्यवाही के खिलाफ आंदोलन होगा।
उप्र कांग्रेस बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के सहसंयोजक रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश मिश्रा, उप्र कांग्रेस के पूर्व महासचिव शिव शंकर पाण्डेय,
एआईसीसी सदस्य सै मेराजुद्दीन किछौछवी,नउप्र कांग्रेस प्रदेश सचिव मो अनीश खान, पूर्व जिलाध्यक्ष राम कुमार पाल,उप्र कांग्रेस सोशल मीडिया महासचिव संजय तिवारी,उप्र कांग्रेस के पूर्व सचिव अमित जायसवाल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुखीलाल वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुलाम रसूल छोटू युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव विशाल वर्मा, जिलाध्यक्ष हेमंत अहीर, महासचिव आलोक पाठक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवीश शुक्ला, किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष वशिष्ठ पांडेय सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष अनुराग तिवारी ने गैंगरेप के आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके घरों पर बुलडोजर चलवाकर फास्टट्रैक कोर्ट में मुकदमा कर कठोरतम सजा दिलाने की मांग की है।

अन्य खबर

“मैदान में गूंजा जोश, आखिरी सीटी पर टूटा सपना”: यूपी पुलिस ने छीना खिताब, अभिनव क्लब रह गया बस एक कदम दूर

अम्बेडकरनगर में पीस पार्टी का दमदार शो: डॉ. अय्यूब के स्वागत में उमड़ा सैलाब, ‘बी टीम’ सवाल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया सीधा जवाब

अम्बेडकरनगर को मिली दूसरी महिला कप्तान: 2017 बैच की आईपीएस प्राची सिंह बनीं एसपी

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.