अम्बेडकरनगर: बीते 18 फरवरी को जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के जीवत मंडल के खुरमुल्लाहपुर में जमीनी विवाद में हुई मारपीट के दौरान राजाभोज विश्वकर्मा की मौत हो गई थी। इस मामले में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल दो फरवरी दिन रविवार को लगभग दो बजे पीड़ित परिवार के घर शोक प्रकट करेंगे और उक्त मौके पर जिसमें जिले से लेकर तहसील स्तर तक के सपा कार्यकर्ता शामिल होंगे।
विदित हो कि जलालपुर कोतवाली क्षेत्र जीवत मंडल के खुरमुल्लीपुर गांव में राजा भोज और विश्वकर्मा और वीरेंद्र पाठक के बीच वर्षों से जमीनी विवाद चल रहा था। जिसका मुकदमा भी अकबरपुर न्यायालय में विचाराधीन है। जो बीते 18 फरवरी को मुकदमे की पैरवी कर शाम को घर पहुंचा इसी बीच वीरेंद्र पाठक द्वारा राज भोज से मुकदमे की पैरवी न करने की बात कही जिस पर दोनों लोगों के बीच बहस हो गया था। उसी के कुछ देर बाद वीरेंद्र पाठक द्वारा राजा भोज के तीन शेड में बंधी भैंस को खोल दिया और कहने लगा यह जमीन हमारी है यहां भैंस नहीं बांधना है। जिस पर राजा भोज के परिजनों और विपक्षी वीरेंद्र पाठक पुत्र सूबेदार पाठक, नाटे पाठक पुत्र सूबेदार पाठक, नंदे पाठक पुत्र कप्पू पाठक, निरहू पाठक पुत्र नंदे पाठक घुरहू पाठक सहित परिवार के बीच मारपीट शुरू हो गया जिसमें गंभीर रूप से चोट लगने के कारण मौके पर ही राजाभोज की मौत हो गई थी।





