WhatsApp Icon

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहुंची स्वास्थ्य टीम – प्रशासन ने वितरित किया भोजन

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: घाघरा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पास पहुंचने से प्रशासन ने सजगता बढा रखी है। टांडा तहसील प्रशासन द्वारा अवसानपुर गाँव में बाढ़ राहत शिविर बना कर प्रभावित ग्रामीणों को राहत पहुंचाने का काम तेज़ कर दिया है।

उप जिलाधिकारी मोहनलाल गुप्ता के निर्देश पर अवसानपुर बाढ़ राहत शिविर में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं वितरित किया। पशु चिकित्सालय की टीम भी लगातार पशु धन को सुरक्षित करने के उद्देश्य से पशु पालकों में दवाओं का वितरण कर उन्हें जागरूक करती नज़र आ रही है।
टांडा उप जिलाधिकारी मोहनलाल गुप्ता द्वारा अवसानपुर बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण किया गया एवं आंशिक बाढ़ प्रभावित लोगों में भोजन की पैकेट व पानी की बन्द बोतल वितरित किया गया जिससे ग्रामीणों ने खुशी प्रकट किया।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर को मिली दूसरी महिला कप्तान: 2017 बैच की आईपीएस प्राची सिंह बनीं एसपी

छठे साल भी सजने जा रहा ईमान का कारवां: टाण्डा में ‘जलसा-ए-ईद मिलादुन्नबी व जश्न-ए-ख्वाजा गरीब नवाज़’, उलमा-ए-कराम की होगी शिरकत, अंजुमनों को मिलेगा सम्मान

अंतरराज्यीय महिला हॉकी में नारी शक्ति का दम: तीसरे दिन रोमांचक मुकाबलों की झड़ी, खिलाड़ियों ने जीता दिल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.