अम्बेडकरनगर: पैग़ाम ए हक़ वेलफेयर सोसायटी किछौछा द्वारा दरगाह रसूलपुर किछौछा शरीफ़ में “क़सरे मोईन” कार्यक्रम आयोजित कर प्रसिद्ध शायर “राहत इंदौरी की शख़्सियत और शायरी” विषय पर एक शायरी नशिस्त आयोजित किया गया।
जिसकी अध्यक्षयता सूफ़ी मेराजुद्दीन और संचालक सितारे उर्दू असलम फैज़ाबादी (प्रवक्ता मोहम्मद शफ़ी नैशनल कालेज हंसवर) ने किया। उक्त नशिस्त कार्यक्रम में कई शोअरा व ओदबा शामिल हुए और अपने अशआर ओ ख़्यालात से रू’शनास कराया।मोईनुद्दीन बशर गोरखपुरी ने शेअर पढा कि “हमीं ने दूर किया वहशतों का सन्नाटा,
हमारे घर में ही तन्हाईयां उतरती हैं,
इज़हार “मुकद्दर” किछौछवी ने कहा कि “हर इक कदम पे यहां पर बवाल रक्खा है,
बिछा के फिरका परस्तों ने जाल रक्खा है,
नफीस किछौछवी ने कहा कि “उसने इतना तो तेरे बारे में पूछा है नफीस,
कुछ शिफा है कि वही पहला सा हाल उसका है।
अफरोज़ रौशन किछौछवी ने कहा कि “हज़ारों दाग हैं दामन पे जिसके
वही मेरी शिकायत कर रहा है। इनके अलावा कुमैल सिद्दीकी, इरफ़ान आज़मी वगैरह ने भी अपने कलाम पेश किए। प्रोग्राम में खुसूसी शिरकत करने वाली शख़्सियात दबीर एडवोकेट, फ़ैज़ान ख़ान, मातूफ सिद्दीकी, आसिफ सिद्दीकी, फुरकान लखनवी, इश्तियाक एडवोकेट, मास्टर इब्राहीम, मोहम्मद इस्लाम , आबिद सिद्दीकी, मोहम्मद ज़ाकिर ज़िला पंचायत सदस्य आदि मौजूद रहे।





