अम्बेडकरनगर: टांडा नगर क्षेत्र मीरानपुरा एचआईए करियर इंस्टिट्यूट में प्रसिद्ध समाजसेवी स्वर्गीय कमर हयात के नाम से कमर हयात अवार्ड प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें टांडा नगर के इस वर्ष हाई स्कूल और इंटर मीडिएट मे 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को सम्मनित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि बुनकर नेता व समाजसेवी डॉ हाजी इशतियाक अंसारी और विशिष्ट अतिथि हाजी तारिक व हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन के अध्यक्ष मो. अकमल ने बच्चों को ईनाम देकर प्रोत्साहित किया।
डॉ इशतियाक अंसारी ने कहा कि ऐसे समारोह किया जाना चाहिए ताकि प्रतिभाओ का सम्मान हो और भविष्य की बेहतर बुनियाद रख सके।
उक्त मौके पर मलाइका नूर, एरम फातिमा, जिया मुआज्जम, अलबिया फातमा, मुस्कान जायसवार, मोहसिना खातून, आयशा खातून, रिमशा खातून, निशा फरहीन, अब्दुल कादिर मेधावी स्टूडेंट्स को सम्मान किया गया ।
समारोह में मो. अकमल, जीशन अहमद, इब्राहिम अंसारी, मो. अनवर, शकील अमजद, फैज़ान सर, तनवीरूल ईमान, इमरान जमशेद, आदि मौजूद रहे।




