WhatsApp Icon

जिला मुख्यालय पर सपा मुखिया के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपाइयों ने फूंका पुतला

Sharing Is Caring:

 सपा मुखिया के बचकाना बयान से हिंदू धर्म, संस्कृति, साधू संतो और करोड़ों धर्मावलंबियों का घोर अपमान : त्रियम्बक तिवारी

अम्बेडकरनगर: सपा मुखिया अखिलेश यादव के विवादित बयान से आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन से नारे बाजी करते हुए पटेल नगर तिराहे पर पहुंच कर सपा मुखिया का पुतला फूंका और नारे बाजी करते हुए राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिला प्रशासन के प्रतिनिधि सदर उप जिलाधिकारी सौरभ शुक्ला को दिया।
भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी एवं भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश वर्मा के नेतृत्व में पदमार्च निकाल कर पुतला दहन किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने अखिलेश यादव के बयान पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि सपा मुखिया के बचकाना बयान से हिंदू धर्म, संस्कृति, साधू संतो और करोड़ों धर्मावलंबियों का घोर अपमान हुआ है। उन्होंने कहा कि समाज वादी पार्टी मुखिया गंदी राजनीति के तहत मुस्लिम समाज को खुश करने के लिए सम्पूर्ण सनातन समाज के धर्म गुरुओं को माफिया की संज्ञा देंगे, ऐसा कभी नहीं सोचा गया था।

श्री त्रियम्बक ने कहा कि एक समय था जब अयोध्या धाम में सपा मुखिया रहे मुलायम सिंह यादव ने निहत्थे राम भक्तों पर गोलियां बरसा कर उनकी हत्या करवाया था और आज सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सम्पूर्ण हिंदू समाज और श्रद्धा के केंद्र मठाधीशों को माफिया बता दिया। यह सम्पूर्ण हिंदू समाज और संस्कृति का घोर अपमान है जिसका जवाब अक्रोशित हिंदू समाज अवश्य देगा। कहा कि सरकार और निर्वाचन आयोग को सपा मुखिया के घृणित बयान का संज्ञान लेते हुए कठोर कार्यवाही करना चाहिए।
भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश वर्मा ने कहा कि भाजपा ने कभी किसी भी धर्म और समाज के धर्मावलंबियों और धर्म गुरुओं पर किसी भी प्रकार की आपत्ति जनक बयान नहीं दिया है।कहा कि राजनीतिक कारणों से सपा मुखिया द्वारा किसी धर्म और धर्म गुरुओं पर ऐसा घृणित बयान दिया जाना मानसिक दिवालियापन का प्रतीक है। जिसका प्रत्येक धर्म और समाज के अनुयायियों को निंदा करना चाहिए।
पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र, डाक्टर रजनीश सिंह,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, अल्प संख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष जावेद मलिक, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अतुल वर्मा, संजीव सिंह, मण्डल अध्यक्ष शिव पूजन राजभर,अरविंद सिंह डिंपू, आदर्श चौधरी, नंद कुमार तिवारी, धीरेंद्र प्रताप सिंह,सत्यम ओझा, नीरज त्रिपाठी,सैय्यद अंसारी, अभिषेक उपाध्याय,अनिल मिश्र,चंद्रपाल वर्मा, अनुज जायसवाल, अभिषेक शुक्ला,प्रवेश पाण्डेय, राजन सिंह, राजीव वर्मा आदि शामिल रहे।

अन्य खबर

🔴 10 साल पुराने मंशाराम हत्याकांड में बड़ा फैसला: पूर्व ब्लाक प्रमुख अजय सिंह सिपाही समेत तीन दोषी करार

कोर्ट आदेश के बाद तालाब पर वर्षों से बने अवैध पक्के निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोज़र

रविवार 22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस: मतदाता सूची में नाम जोड़ने-सुधार का मौका

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.