अम्बेडकरनगर: 250 केवीए का अतिरिक्त नया ट्रांसफार्मर लगने से बुनकरों व ग्राम वासियो में खुशी की लहर देखी जा रही है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग का धन्यवाद ज्ञापित किया।
बताते चलेंकि पुन्थर रामपुर कला में 400 केवीए के एक मात्र ट्रांसफार्मर से पूरे गांव की विद्युत सप्लाई चलती थी जिसमें घरेलू व पॉवरलूम के बुनकर उपभोक्ता थे, जिससे ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो गया था और आये दिन ट्रांसफार्मर व केबल जलने एवं लाइन खराब होने समस्या बनी रहती थी। जिसकी शिकायत ग्राम वासियों ने क्षेत्रीय अवर अभियंता संजय यादव से किया था।अवर अभियंता संजय यादव ने ग्राम वासियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए गांव में बिजनेस प्लान में एक 250 केवीए के नये ट्रांसफार्मर का प्रस्ताव बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजा था, जो पास होने के बाद ठीकेदार सतेंद्र वर्मा द्वारा लगवाया गया तथा सोमवार को अवर अभियंता इंजीनियर संजय यादव, उपखंड अधिकारी इंजीनियर वीरेंद्र कुमार शुक्ला व अधिशासी अभियंता इंजीनियर मोहित कुमार मौके पर पहुंचकर उसकी जांच कर विधिवत चालू करवाया गया जिससे ग्राम वासियों व बुनकरों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

ग्राम प्रधान ज़ुबैर अहमद व गांव के संभ्रांत लोग जुनैद वकील माजिद सिद्दीकी, अमित गुप्ता, गुड्डू मौर्या, अदनान सिद्दीकी, हाफिज सिराज, अशरफ अंसारी, मो आकिफ, अफ्फान सिद्दीकी, अंसार, अबरार, कौशल मौर्या, सालिक यादव आदि लोग मौके पर पहुंचकर अधिकारियों को शुक्रिया अदा कर आभार ब्यक्त किया।
अधिशासी अभियंता इंजीनियर मोहित कुमार ने उपस्थित ग्राम प्रधान व ग्राम वासियों से अपील किया कि सभी लोग हर माह समय अपना विद्युत बिल जमा करें तथा प्रत्येक दशा में वैध विद्युत संयोजन लेकर ही बिजली का उपभोग करें तथा यथासम्भव बिजली के दुरुपयोग से बचें।




